Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 18/05/2018 :10:02
एचएसएससी बोर्ड के चेयरमैन निलंबित
 
चंडीगढ़ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में ब्राह्मणों के विरूद्ध पूछे गए आपत्तिजनक सवाल पर उठे विवाद की गाज बृहस्पतिवार को बोर्ड चेयरमैन पर गिर गई।

हरियाणा के ब्राह्मण नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों के बाद मुख्यमंत्री ने न केवल प्रश्न पत्र तैयार करने वाले शिक्षाविद् के विरूद्ध मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी कर दिए बल्कि जांच के चलते बोर्ड चेयरमैन को भी निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा लिए गए इस बोल्ड स्टैप की चर्चा हरियाणा में हो रही है।
एचएसएससी द्वारा ली गई जेई की परीक्षा में ब्राह्मणों के संबंध में आपत्तिजनक सवाल पूछे जाने के बाद प्रदेश भर में विवाद छिड़ा हुआ था। विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ-साथ हरियाणा सरकार के मंत्री भी इस मुद्दे पर कर्मचारी चयन आयोग को घेर रहे थे। बुधवार को ही वित्त मंत्री कैह्रश्वटन अभिमन्यु ने बोर्ड चेयरमैन को नाराजगी भरा पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बुधवार को विदेश से वापस आते ही इस मुद्दे पर आज ब्राह्मण विधायकों,मंत्रियों, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तथा ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक नरेश कौशिक, बसपा विधायक टेकचंद शर्मा, आजाद विधायक दिनेश कौशिक, विधायक लतिका शर्मा के प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, चेयरमैन जी.एल. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मïण आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरि राम दीक्षित, गौड़ ब्राह्मïण सभा के प्रधान आजाद अत्री और संजीव भारद्वाज समेत करीब दो सौ प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv