Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 05/08/2020 :13:23
राम के लिए रो पड़े गोरखपुर के सांसद रवि किशन
 

गोरखपुर (न्यूज़ ग्राउंड) : गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन आज उस वक्त भाउक हो गए जब मीडिया ने उनसे राम मंदिर की स्थापना की बात की उन्होंने कहां की आदरणीय मोहन भागवत जी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और महन्थ नृत्यगोपाल जी महाराज और उनके कार्यसेवको ने जिन्होंने ररामजन्म भूमि के लिए अपने प्राण तक आहूत कर दिया उनको नमन करता हूँ उनके  अथक प्रयास से आज हम फिर हिंदुत्व को एक उचित स्थान दिलाने में कामयाब हुए हैं इनके लिए इसके लिए  महापुरुषों को कोटि-कोटि धन्यवाद
 सांसद रवि किशन ने इस पावन समय में अपने स्वर्गीय पिता जी को याद करके भावुक हो गए उन्होंने कहा कि अगर आज मेरे पिताजी जिंदा होते  तो उनको आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा दिन होता लेकिन आज वह नहीं है  फिर भी जहां भी होंगे उनको संतुष्टि पहुंच गई होगी सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर का अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से बहुत पुराना  नाता रहा है गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजय नाथ उसके बाद महंत अवैद्यनाथ और आज उत्तर प्रदेश के  पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्हें जितना साधुवाद दिया जाए कम है सांसद रवि किशन ने कहा कि आज हमारे लिए दीपावली का समय है उन्होंने गोरखपुर वासियों से भी अनुरोध किया है कि अपने घर पर दीया जलाएं क्योंकि यह पावन समय का इंतजार 500 वर्षों से था और आज 500 वर्षों के बाद हमें यह पावन समय देखने को मिल रहा है यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन उसके बाद शिलान्यास एक अविस्मरणीय समय की याद दिलाता है और दिलाता रहेगा सांसद रवि किशन राम को याद करके पूरी तरह से भाव विभोर हो गए उन्होंने कहा राम कण कण में है परंतु आज राम मंदिर का निर्माण कहीं ना कहीं हिंदुत्व और हिंदुत्व की अस्मिता को बचा रहा है 
 राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन अपने आवास पर सुंदरकांड का पाठ रखा साथ ही साथ उन्होंने खुद पाठ व भजन कीर्तन किया सांसद रवि किशन ने कहा यह मंदिर का आरंभ नहीं एक नए युग का प्रारंभ है उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह निजी सहायक शिवम द्विवेदी ,शिवम चंद नीतीश बलिया, श्याम दुबे, अभिलाष शाही, सोनू द्विवेदी, रणविजय सिंह जुगनू, अशोक सिंह सहित भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे!



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv