जल बोर्ड की पाइप लाइन से रिसाव के कारण घरों में घुसा पानी, जेई ने किया क्षेत्र का दौरा
मौजपुर वार्ड के कृष्णा गली में जलबोर्ड की पाइप लाइन से रिसता पानी बन रहा है नारकीय जीवन का सबब, भाजपा नेता मनीष कासना कर अथक प्रयास से जल बोर्ड ने समस्या निदान का दिया भरोसा
दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) सीलमपुर विधानसभा के अंतर्गत मौजपुर कृष्णा गली की के निवासियों का जीवन जल बोर्ड की लापरवाही के कारण नारकीय होता जा रहा है, वहीं विभाग की लापरवाहियों की वजह से कृष्णा गली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाए पाइप लाइन लीकेज भी होता जा रहा है। ऐसे में हजारों लीटर पानी की प्रतिदिन बर्बादी होने के साथ साथ कालोनी के निवासियों के घरों में सीलन ओर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है शहर के कृष्णा गली न 7 मे पानी सप्लाई के लिये लगाए गये पाईप लाइन मे लीकेज के कारण आस पड़ोस के घरों में पानी का बहाव होते रहता है। नतीजतन घरों के बेसमेंट पर हाे रहे जल जमाव से ऐसे इलाकों की सड़कें नारकीय हाे रही है। घरों में जलजमाव होने से लोगों के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है । सामाजिक कार्यकर्ता एवम स्थानीय निवासी मनीष कसाना में बताया कि लोगों ने जल बोर्ड विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का निदान करने की मांग पर इस संबंध में जल बोर्ड के जेई श्री विपिन बंसल जी से आज मौके पर निरीक्षण कराया उन्होंने आश्वासन दिया है इस पूरी पाइपलाइन की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत करवा कर समस्या का निवारण किया जाएगा कृष्णा गली नंबर 7 आदर्श मोहल्ला में अनिल शर्मा जी के बेसमेंट वह अन्य घरों में जल पानी की लाइन के रिसाव कि वजह से घरों में जल भराव व सीलन की समस्या दुबारा नही होगी इसकेलिए जल्दी उपाय किये जायेंगेइस अवसर पर मनीष कसाना उमेश शर्मा गौरव शर्मा पवन शर्मा श्री सोहन भट्ट जी उपस्थित थे