मध्य प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड) भारत सिंह यादव : महामारी के दौरान रेत माफियाओ के ऊपर आधिकारी मेहरबान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोई भी रेत खदान शाशन के नियमानुसार संचालित नही लेकिन अजयगढ़ से प्रतिदिन रात्रि में 100 से 150 ट्रक लोड होकर पन्ना सतना जाते हैं और खरीदारों को महंगे दामों में रेत बेंचते है कभी कभार तो दिन में भी रेत से भरे ट्रक रोड में दौड़ते देखे जा सकते है अभी हाल में चांदी पाठी भीना में शाम ढलते ही एल0एन0टी0 मशीने उतार दी जाती है और पूरी रात मशीनों से ट्रक लोड करवाये जाते हैं जिसकी खबर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक है लेकिन कार्यवाही के नाम पर प्रशासन द्वारा दिखावा किया जाता है राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपना हिस्सा लेकर शांत बैठे हुये है। अगर कार्यवाही के नाम पर दिखावा शिखना हो तो अजयगढ़ में पदस्थ एस0डी0एम0 महोदय से सीख सकते हैं जहाँ उत्तखनन न चल रहा हो वहाँ पर रात्रि में जाकर सेल्फी लेते हैं और जनता एवं वरिष्ट अधिकारियों को खबर डालकर वाहवाही लूटते हैं लेकिन जहा अवैध उत्तखनन चल रहा उस तरफ नजर उठा कर भी नही देखते।