मुस्लिम समाज के लोगों ने घरो में ही रहकर अदा की ईद की नमाज , प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी !
सहारनपुर,यू.पी (न्यूज़ ग्राउंड) अंकित कुमार : ईद की नमाज व ईद के पर्व के दृष्टिगत डीम अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने जनपद क्षेत्र का भृमण किया, पुलिस कर्मचारीगण द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरो में ईद की नमाज व ईद मनाने एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के संबंध में सज़ग किया गया, जिलाधिकारी सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा स्वयं ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, थाना देवबंद क्षेत्र नगर में पुलिस द्वारा ईद की नमाज़ घरो में अदा करें इसके लिये नगर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, सुरक्षा की दृष्टि से देवबन्द में लगातार ड्रोन कैमरे से नजर रखी गयी, जनपद में सभी ईदगाह खाली नजर आये, मुस्लिम समाज ने किया लोक डाउन का पालन, घरों में रहकर नमाज की गयीअदा!!