Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 18/05/2020 :22:47
दिल्ली-UP बॉर्डर पर मजदूरों को परेशान देखकर भड़के कुमार विश्वास बोले इन सरकारों से छाती पिटवाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रोज करावा लो !
 



नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली-UP बॉर्डर पर मजदूरों का हुजूम देख सरकार पर भड़के कुमार विश्वास, कहा- खून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो। उत्तर-प्रदेश-दिल्ली के बॉर्डर से सटे गाजीपुर में रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में मजदूर एकत्र हुए. इस मामले में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सरकारों पर निशाना साधा है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर विश्वास ने ट्वीट में कहा, "2 महीने पहले भी यही दृश्य, 2 महीने बाद भी? और इन सारी सरकारों से अपने कर्मों पर छाती पिटवाने वाली प्रेस-कॉन्फ़्रेंस रोज़ करा लो TV पर. पता नहीं क्या दुर्भाग्य है देश का जो ख़ून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो और ज़रूरत के वक़्त रो-रोकर तमाशा देखो!" उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए मजदूरों को हुजूम आज गाजीपुर में एकत्र हुआ. हालांकि, यूपी पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद मजदूरों से सड़क जाम करके हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि बाद में बॉर्डर को खाली करा दिया गया. मजदूरों को स्क्रीनिंग सेंटर ले जाया गया. जांच के बाद उन्हें बस या ट्रेन के जरिए घर भेजा जाएगा. उत्तर प्रदेश के औरेया में बीते शनिवार हुए सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी. 15 से ज्यादा लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे. हादसे के फौरन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग से पैदल, साइकिल, बाइक, ट्रक या अन्य साधन से न जाए. UP के कई जिलों में पुलिस व प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ाई है. 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv