Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 18/05/2020 :22:00
गोरखपुर में इस जगह अचानक निकले सैकड़ों सांप !
 


गोरखपुर (न्यूज़ ग्राउंड) :  खोराबार थाना क्षेत्र के अराजी बसडीला में सोमवार को भगदड़ मच गई। सुबह एक खेत में पानी चलाने के दौरान सैकड़ों छोटे—बड़े सांप निकलकर गांवों की तरफ जाने लगे। बड़ी संख्या में सांपों को देखकर गांव वाले सकते में आ गए। कुछ ही देर में इकट्ठा हुए लोगों ने सांपों को मार डाला। बताया जाता है कि गांव के राजमंगल का एक पुराना मकान खेत में है।

सोमवार को वह जब खेल में पानी भरने पहुंचे तो एक बिल से दो—तीन सांप बाहर आए। उनको लगा कि अभी सब भाग जाएंगे। लेकिन जब पानी ज्यादा हुआ तो भरभराकर सांप निकलने लगे। सांपों को देखकर राजमंंगल भी वहां से निकल गए। उन्होंने जाकर गांव में लोगों को बताया कि भीड़ जमा हो गई। खेत से निकले सांप भागते हुए गांवों में घुसने लगे। दहशत में आकर बच्चों ने सांपों को पीटना शुरू कर दिया।

लेकिन सांपों को देखकर उनकी​ हिम्मत जवाब दे गई। गांव के लोगों ने बताया कि एक ही बिल से सभी सांप निकले। उनके अंडे भी मिले। लेकिन एक ही जगह पर गेंहुअन, करैत, धामिन सहित अन्य प्रजाति के सांपों को देखकर लोग हैरत में थे। लोगों का कहना है कि तीन सौ से अधिक सांप रहें होंगे जिनको बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया गया। कुछ सांप गांवों में घुस गए हैं जिनके डंसने का खतरा बना हुआ है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv