Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 13/05/2020 :17:17
रेलवे के बाद अब दिल्ली मेट्रो शुरू करने की तैयारी, DMRC ने दिए संकेत कहाँ मेट्रो और स्टाफ है पूरी तरह से तैयार !
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली से 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के शुरू होने के बाद अब दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी जल्द शुरू हो सकती हैं. दिल्ली मेट्रो ने ऐसे संकेत दिए हैं. दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट में कहा है कि मेट्रो स्टेशनों में विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ रखे गए हैं जो पैसेंजर मूवमेंट एरिया को साफ करेंगे. डीएमआरसी के मुताबिक मेट्रो की सेवाएं शुरू होने पर सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेट्रो परिसर में मौजूद मशीनों जैसे एएफसी गेट, लिफ्ट, एस्क्लेटर्स इत्यादि की सफाई के लिए भी विशेष स्टाफ नियुक्त किए गए हैं. दिल्ली में 22 मार्च से ही मेट्रो सेवाएं बंद हैं. 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी. इसके साथ ही मेट्रो सेवाओं का परिचालन बंद कर दिया था. इसके बाद 25 मार्च को पीएम मोदी ने 3 सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद से अबतक दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से ठप है. दिल्ली मेट्रो की आवागमन व्यवस्था राजधानी के लिए लाइफलाइन मानी जाती है.अब जब लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है तो मेट्रो की सेवाएं भी खोलने पर विचार किया जा रहा है. बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने को लेकर 17 मई तक लॉकडाउन लागू है. अब दिल्ली मेट्रो मौजूदा आकलान के आधार पर 18 मई के लिए अपनी तैयारियां कर रहा है. ताकि अगर सरकार की तरफ से आदेश मिले तो मेट्रो सेवा को शुरू किया जाए. इसलिए दिल्ली मेट्रो ने स्टेशनों को साफ करने का काम शुरू कर दिया है.बता दें कि सोमवार से ही दिल्ली से 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है. ये ट्रेनें 12 मई से देश के 15 शहरों के लिए रवाना होंगी.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv