समालखात्न गांव करहंस के पास रजवाहे में थ्री-व्हीलर के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को समालखा से पानीपत की तरह जा रहा ऑटो गांव करहंस के पास सूखे रजवाहे में गिर गया। हादसे के बाद उसमें सवार घायल बाहर नहीं निकल सके। सुबह गश्त के दौरान हाईवे पुलिस को हादसे का पता चला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस की सहायता से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। हादसे में सत्यवान निवासी बागडू सोनीपत की मौत हो गई। जबकि घायल प्रवीन बागड़ू और प्रदीप माजरा को अस्पाल में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर हालते के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।