
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव 2014
को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर
जोर पकड़ चुका है। बिहार में एनडीए की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों
का शनिवार को ऐलान कर दिया। खगड़िया सीट से लोजपा उम्मीदवार का ऐलान बाद में किया
जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। उनकी
जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही तय दिख रहा
है कि भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा की पारी का अंत हो गया है। लंबे वक्त से शत्रुघ्न
सिन्हा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे थे। उन्होंने हर मंच
से पीएम मोदी को घेरा। इशारों इशारों में चौकीदार चोर है नारे का भी समर्थन किया।
कई बार उन्होंने पार्टी को खुद पर कार्रवाई करने की भी चुनौती दी। पिछले कुछ
महीनों से शत्रुघ्न के तेवरों को देखकर ही तय हो गया था कि इस बार भाजपा उन्हें
टिकट नहीं मिल रहा है। दूसरे दलों से उनकी बातचीत भी चल रही थी। कभी वह कांग्रेस
के नजदीक नजर आते तो कभी राजद के करीब। बीच-बीच में उनके आम आदमी पार्टी के टिकट
पर चुनाव लड़ने की खबरें भी उड़ती रहीं। इन दोनों में से वह किस पार्टी में शामिल
होंगे ये पटना साहिब सीट से ही तय होगा। जिस पार्टी के खाते में ये सीट जाएगी
सिन्हा उसी पार्टी में शामिल होंगे। वह कई बार कह चुके हैं कि अगर मैं चुनाव
लड़ूंगा तो सिर्फ पटना साहिब से ही। भाजपा में दरकिनार किए जाने के बाद अब तय है
कि वह कांग्रेस या राजद में से किसी एक पार्टी में जाएंगे। बिहार में महागठबंधन के
बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस के खाते में नौ और राजद के खाते में 20
सीटें आई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को पांच, हम और वीआईपी को तीन-तीन
सीटें मिली हैं।
• 2014 में 22 सीट जीतने
वाली भाजपा इस बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के कारण सतीश चंद्र दुबे, बीरेंद्र कुमार चौधरी, जनक राम, ओमप्रकाश यादव, हरि मांझी की जीती हुई
पांच सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गई हैं।
• नवादा से भाजपा सांसद
गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट मिला है। 2014 में यहां से भाजपा के भोला सिंह
जीते थे। नवादा सीट भी भाजपा ने सहयोगी लोजपा को दे दी है।
• अपनी जीती 16 सीटों के
अलावा भाजपा अररिया से भी चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यह सीट राजद के तस्लीमुद्दीन ने जीती थी। उनके निधन
के बाद उनके बेटे इस सीट पर उपचुनाव जीते थे।
• हुकुमदेव नारायण यादव की
जगह उनके बेटे अशोक यादव को मधुबनी से टिकट दिया गया है। अशोक पूर्व विधायक हैं।
• भाजपा छोड़कर कांग्रेस
में जाने वाले कीर्ति आजाद की जगह गोपालजी ठाकुर को दरभंगा से टिकट दिया गया है।
बिहार एनडीए की सूची : राज्य में कुल 40 सीटें, 39 सीटों पर नाम तय
|
सीट |
एनडीए
उम्मीदवार |
2014 में कौन जीता |
|
वाल्मीकि नगर |
वैधनाथ प्रसाद
महतो (जदयू) |
भाजपा |
|
पश्चिम चंपारण |
डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा) |
भाजपा |
|
पूर्वी चंपारण |
राधामोहन सिंह
(भाजपा) |
भाजपा |
|
शिवहर |
रमादेवी
(भाजपा) |
भाजपा |
|
सीतामढ़ी |
डॉ वरुण कुमार
(जदयू) |
रालोसपा |
|
मधुबनी |
अशोक कुमार
यादव (भाजपा) |
भाजपा |
|
झंझारपुर |
रामप्रीत मंडल
(जदयू) |
भाजपा |
|
सुपौल |
दिलेश्वर कमैत
(जदयू) |
कांग्रेस |
|
अररिया |
प्रदीप सिंह
(भाजपा) |
राजद |
|
किशनगंज |
महमूद अशरफ
(जदयू) |
कांग्रेस |
|
कटिहार |
दुलालचंद
(जदयू) |
राकांपा |
|
पूर्णिया |
संतोष कुमार
कुशवाहा (जदयू) |
जदयू |
|
मधेपुरा |
दिनेश चंद्र
यादव (जदयू) |
राजद |
|
दरभंगा |
गोपालजी ठाकुर
(भाजपा) |
भाजपा |
|
मुजफ्फरपुर |
अजय निषाद
(भाजपा) |
भाजपा |
|
वैशाली |
वीणा देवी
(लोजपा) |
लोजपा |
|
गोपालगंज |
आलोक कुमार
सुमन (जदयू) |
भाजपा |
|
सिवान |
कविता सिंह
(जदयू) |
भाजपा |
|
महाराजगंज |
जनार्दन सिंह
सिग्रीवाल (भाजपा) |
भाजपा
|

