Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 16/03/2019 :13:33
लोकसभा चुनाव 2019: आज BJP की पहली लिस्ट का एलान 100 उम्मीदवारों में सबसे ऊपर हो सकता है PM मोदी का नाम
 

 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज है. इस बैठक के बाद पार्टी करीब 100 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है. इस लिस्ट में पहले चरण में वोटिंग वाले सीटों के प्रत्याशियों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का भी ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि आज आने वाली लिस्ट में पीएम मोदी का नाम सबसे ऊपर होगा और इस बार भी वह वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, बीजेपी बिहार के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर सकती है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से शुक्रवार को सुशील मोदी, नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव की मुलाकात हुई. बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद कल बिहार एनडीए 40 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा सकती है. बिहार की 40 सीटों के लिए बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के बीच 17-17-6 सीटों का फॉमूर्ला तैयार हुआ है. बीजेपी की पहली लिस्ट में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 42 सीटों के अलावा पश्चिम यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की कुछ सीटें भी शामिल हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र की सभी सीटों पर पहले राउंड में ही मतदान है, इसके अलावा अन्य राज्यों की कुछ सीटें पर भी पहले राउंड में ही मतदान होना है। देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है और 23 मई को नतीजे आएंगे। दरअसल, पिछली बार 2014 में बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार समीकरण बदल गया है. नीतीश के एनडीए के खेमे में आने के बाद बिहार में उम्मीदवारों की नई बिसात बिछाई जा रही है. पिछले चुनाव में जेडीयू की जीती हुई और बीजेपी की हारी सीटों को इस बार जेडीयू को ही दिया गया है. साथ एनडीए की जीती हुई पांच सीटों को भी जेडीयू के खाते में इस बार जोड़ दिया गया है. पिछले चुनाव में जेडीयू की जीती हुई और बीजेपी की हारी सीटों को जेडीयू को ही दिया गया है. वहीं एनडीए द्वारा जीती गई पांच सीटें भी जेडीयू को दी गई हैं. मुंगेर की सिटिंग एलजेपी सीट जेडी यू को मिली सकती है. वहीं बेगूसराय के साथ अदला-बदली हो सकती है. बीजेपी ने अपनी सीटिंग सीट बेगूसराय जेडीयू को दी है, वहीं मुंगेर में जेडीयू ने एलजेपी के साथ सीटों की अदला बदली की है. पिछले चुनाव में भागलपुर की हारी हुई सीट को बीजेपी ने जेडीयू के साथ अपनी जीती हुई झंझारपुर सीट से अदलाबदली कर रही है. हारी हुई सीट भागलपुर देने के बजाय जीती हुई सीट झंझारपुर जेडीयू को दे रही है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसी कई सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने का फैसला ले सकते हैं, जहां मौजूदा सांसदों के खिलाफ नाराजगी दिख रही है। ऐसे में पार्टी की यह बैठक अहम रहने वाली है और पहले चरण की सीटों पर ही बागियों का गुस्सा देखने को मिल सकता है। बीजेपी ने सांसदों के टिकटों को लेकर कई स्रोतों के जरिए फीडबैक जुटाया है। इसके अलावा सांसदों से उन कामों की जानकारी देने को भी कहा गया है, जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे किए हैं। इसे एक तरह से सांसदों का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है और इसके जरिए ही चुनावी टिकट का फैसला लिया जा सकता है। इस बार बिहार ही नहीं बीजेपी दूसरे राज्यों की 100 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. हो सकता है कि पीएम मोदी की सीट का भी आज ऐलान हो जाए. फिलहाल पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं. पिछले दिनों अटकलें लगाई जा रही थी कि पीएम मोदी ओडिशा के पुरी से भी चुनाव मैदान में ताल ठोंक सकते हैं. इस लिस्ट में मोदी के साथ राजनाथ सिंह,गडकरी,सदानंद गौड़ा,राधामोहन सिंह की टिकटों का ऐलान हो सकता है.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv