Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 15/03/2019 :11:07
अयोध्या विवाद मध्यस्थता की नहीं होगी रिपोर्टिंग, टीम ने लगाया प्रतिबंध
 
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मुद्दे को आपसी सहमति से सुलझाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्यस्थ टीम ने अपना कार्य शुरू कर दिया है। पर इस मामले की मध्यस्थता की रिपोर्टिंग नहीं की जाएगी ।

मध्यस्थों ने प्रिंट और और मीडिया की रिपोर्टिंग को प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्थ पैनल ने लिया है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पैनल मध्यस्थता के माध्यम से विवाद निपटाने के प्रयास शुरू करे और 4 सप्ताह में पक्षकारों के बीच मध्यस्थता की स्तिथि को लेकर प्रगति रिपोर्ट दायर करे। क्योंकि 8 हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट मुख्य मामले की सुनवाई करने वाला है। मध्यस्थता
पैनल में जस्टिस कलीफुल्ला, राम पंचू, और श्री श्री रवि शंकर को शामिल किया गया है। कोर्ट ने कहा था कि विवाद निपटारे के दौरान मध्यस्थता प्रयासों पर मीडिया रिपोर्टिंग होगी या नहीं इस पर मध्यस्थ पैनल आखिरी निर्णय लेंगे।

वहीं एक और हिंदू पक्षकार निर्मोही अखाड़े ने कहा था कि वह मध्यस्थता के लिए तैयार है। मुस्लिम पक्ष ने भी मध्यस्थता पर सहमति जताई। सुनवाई के दौरान सबसे पहले एक हिन्दू पक्ष के वकील ने कहा था कि अयोध्या केस को मध्यस्थता के लिए भेजने से पहले पब्लिक नोटिस जारी किया जाना चाहिए। हिंदू पक्षकार की दलील थी अयोध्या मामला धार्मिक और आस्था से जुड़ा मामला है, यह केवल सम्पत्ति विवाद नहीं है। इसलिए मध्यस्थता का सवाल ही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम हैरान हैं कि विकल्प आजमाएं बिना मध्यस्थता को खारिज क्यों किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि अतीत पर हमारा नियंत्रण नहीं है लेकिन हम बेहतर भविष्य की कोशिश जरूर कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब वैवाहिक विवाद में कोर्ट मध्यस्थता के लिए कहता है तो किसी नतीजे की नहीं सोचता। बस विकल्प आजमाना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम ये नहीं सोच रहे कि किसी पक्ष को किसी चीज का त्याग करना पड़ेगा। हम जानते हैं कि ये आस्था का मसला है। हम इसके असर के बारे में जानते हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv