चेन्नई के कॉलेज में पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से बोले ‘कॉल मी राहुल’
चेन्नई लोकसभा चुनावों के पहले सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं और इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चेन्नई में स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे। इस दौरान जींस और टीशर्ट में पहुंचे राहुल ने प्रश्न पूछनेवाली छात्राओं से राहुल सर की जगह पर सीधे राहुल से संबोधित करने की अपील की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान दक्षिण भारत में महिलाओं की स्थिति की तारीफ कर खूब तालियां भी बटोरी। रॉबर्ट ने वाड्रा पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा, उनके बारे में क्या? कानून सबके लिए समान है और सरकार को इसपर फैसला लेने का अधिकार है। छात्राओं के लिए
आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी से एक छात्रा ने देश की महिलाओं की स्थिति पर सवाल पूछा। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्षने कहा, दक्षिण भारत में महिलाओं की स्थिति उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार से बहुत बेहतर है।खासकर तमिलनाडु में महिलाओं की स्थिति अच्छी है। इस पर छात्राओं ने ताली बजाकर राहुल का स्वागत किया। राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर मौजूदा सरकार को घेरा और कहा कि महिलाएं पुरुषों से अधिक स्मार्ट होती हैं। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर राहुल गांधी
ने छात्रों से पूछा कि क्या नोटबंदी अच्छा फैसला था? क्या प्रधानमंत्री ने इस फैसले से पहले देश से राय ली? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश में भेदभाव से भरा और नकारात्मक माहौल हो तो आर्थिक वृद्धि नहीं हो सकती। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम जीएसटी में सुधार करने वाले है। राहुल ने इसके बाद पूछा कि क्या आपने अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या का नाम सुना है? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आपके पैसे, आपके पैरेंट्स के पैसे लेकर ये लोग भाग गए। बैंकों का काम है कि नए युवा उद्यमियों को बैंकों से लोन मिले ताकि वह अपना बिजनस शुरू करें। मैं दावा कर सकता हूं कि अगर आपको 30 लाख रुपये बैंक दे तो आप नीरव मोदी से अधिक जॉब देश के लिए क्रिएट कर सकते हैं। देश में रोजगार की स्थिति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आपको लगता है कि इस शानदार कॉलेज से पढक़र निकलते ही आपको जॉब मिल जाएगी। आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती आनेवाले दिनों में चीन से है। देश में रोजगार सृजन नहीं हो रहा है।राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी मां ने मुझे सबसे ह्रश्वयार करने की सीख दी।
इसके बाद राहुल ने छात्रा से पूछा कि आपकी मां ने आपको क्या सिखाया। जवाब में छात्रा ने कहा कि मेरी मां ने मुझे हर इंसान से ह्रश्वयार से पेश आने की सीख दी। रॉबर्ट वाड्रा पर पूछे सवाल के जवाब में राहुल ने बेहद सख्त अंदाज में कहा मिस्टर वाड्रा की जांच होनी चाहिए, मैं पहला इंसान हूं जो यह कह रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी पर भी जांच होनी चाहिए।