Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 14/03/2019 :10:43
बिजली विभाग से हटाए गए कर्मचारी सरकार के खिलाफ करेंगे हड़ताल
 
करनाल बिजली विभाग से हटाए गए स्किल्ड एवं अनस्किल्ड कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है। यदि कर्मचारियों की 48 घंटे के अंदर सेक्शन नहीं आई तो वे सरकार के खिलाफ फिर से हड़ताल करेंगे और सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे।

यह निर्णय आज कर्ण पार्क में आयोजित बिजली विभाग के स्किल्ड एवं अनस्किल्ड कर्मचारियों की पांच जिलों की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए करनाल प्रधान सचिन गुर्जर ने कहा कि सभी कर्मचारी तीन वर्षों से बिजली विभाग में मेहनत व ईमानदारी से कार्य कर रहे थे, जिन्हें बिना किसी नोटिस के पांच महीने पहले हटा दिया गया था। दिसंबर माह में सभी कर्मचारियों ने धरना दियाा था, परन्तु प्रदेश महासचिव नरेश बालु, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश संगठनकर्ता हनुमान गोदारा व मुकेश संदोल ने इन कर्मचारियों  को विश्वास दिलाया था कि सरकार जल्द ही उनकी सैक्शन देकर विभाग में स्थान देगी, परन्तु पांच महीने से इन कर्मचारियों ने घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, कंवरपाल गुर्जनर, पवन सैनी, कृष्ण पुंवार से लेकर सभी विधायकों से फोन करवाए गए, परन्तु सरकार ने किसी की नहीं सुनी, जिससे मजबूर होकर सभी कर्मचारी 230 परिवार ने सरकार के झूठे वायदों के खिलाफ विरोध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को 20 बार विज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उन्होंने आज तक भी कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली। कुरुक्षेत्र प्रधान शुभम ने बताया कि यदि सेक्शन नहीं आई तो वे अनिश्चिकाली भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को किसी तरह को मानसिक पीड़ा या तनाव हो तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। पांच जिलों की मीटिंग में ये फैसला लिया कि 230 परिवारों की हालत को देखकर धरना लम्बे समय तक चलाया जायेगा।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv