Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 05/03/2019 :15:03
एयरस्ट्राइक के सबूतों पर विपक्ष की सियासत शुरू, अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी बोले- 250 से ज्यादा आतंकी ढेर, सिद्धू ने पूछा- आतंकी मारे या पेड़ गिराए?
 



नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से हर कोई चकित है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। सेना ने बगैर नुकसान उठाए आतंकियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की। उड़ी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ज्यादातर लोगों का मानना था कि दूसरी बार ऐसा कर पाना नामुमकिन है। शाह के दावे पर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सवाल उठाए। सिद्धू ने ट्वीट किया- "300 आतंकी मारे गए, हां या नहीं। फिर क्या मकसद था? आतंकियों को मारा गया या पेड़ गिराए। क्या यह एक चुनावी हथकंडा है? विदेशी दुश्मन से लड़ने की आड़ में छल हो रहा है। सेना का राजनीतिकरण बंद होना चाहिए। यह पवित्र है।" अमित शाह के इस बयान पर अब राजनीति तेज होती जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल समेत कई नेताओं ने अमित शाह पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि क्या अमित शाह को सेना के बयान पर भरोसा नहीं है. गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली में अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने दावा किया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हर किसी को लगता था कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती है, लेकिन क्या हुआ? पुलवामा आतंकी हमले के 13वें दिन की गई मोदी सरकार की एयरस्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकी मारे गए हैं. अमित शाह ने कहा कि जब विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा गया तो लोग आलोचना करने लगे, लेकिन युद्ध है तो एक जवान पकड़ा भी जा सकता है. शाह बोले कि नरेंद्र मोदी सरकार का प्रभाव ऐसा था कि विश्व में सबसे जल्द कोई युद्ध कैदी वापस आया है, तो वह अभिनंदन है.आपको बता दें कि 26 फरवरी को पाकिस्तान की सीमा में घुसे वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किया था. वायुसेना ने अपने बयान में कहा था कि उनके निशाने टारगेट पर लगे हैं, जो वो करना चाहते थे वो किया है. हालांकि, किसी तरह का आंकड़ा जारी नहीं किया था. एयरस्ट्राइक के बाद से ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एयर स्ट्राइक के सबूतों की मांग की है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपने बयान में कहा था कि जिस तरह अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के मारने के सबूत जारी किए थे, उसी तरह भारत सरकार को एयर स्ट्राइक की जानकारी सामने रखनी चाहिए. सिर्फ दिग्विजय सिंह ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत सामने रखने की बात कही थी. विपक्ष के इन सवालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. रविवार को ही पटना रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष के कुछ लोग इस प्रकार के सवाल उठा रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की संसद, मीडिया को फायदा मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के बयान से सेना के मनोबल को तोड़ने का काम किया जा रहा है.

 

मनीष तिवारी ने शाह को घेरा
अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि जब वायुसेना के अधिकारियों ने किसी भी तरह के आंकड़े को बताने से इनकार किया था, तो फिर अमित शाह इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं. क्या ये एयरस्ट्राइक को राजनीति से जोड़ना नहीं हुआ. मनीष तिवारी के अलावा कपिल सिब्बल ने भी मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया के कई अखबार कह रहे हैं बालाकोट में कुछ नहीं हुआ, तो क्या वह पाकिस्तान समर्थक हैं? 

सिब्बल ने मांगी मोदी से सफाई
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आ रही खबरों पर मोदी को सफाई देनी चाहिए। इनमें कहा गया है कि बालाकोट हमले में किसी की मौत नहीं हुई। उनका सवाल था कि क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया पाक का समर्थन कर रहा है। सिब्बल का कहना था कि जब ये मीडिया पाक के खिलाफ बोलता है तो आपको खुशी होती है। लेकिन जब कोई सवाल उठाता है तो ये ही पाक परस्त हो जाता है। 

तृणमूल मोदी चुनाव जीतने के लिए क्या जवानों को मरने के लिए भेज देंगे
तृणमूल कांग्रेस से राज्य सभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी एयर स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। डेरेक ने कहा, ‘‘मिस्टर नरेंद्र मोदी, क्या आप बगैर किसी प्लान के अपने जवानों को मरने के लिए कहीं भी भेज देंगे? या फिर आपका लक्ष्य चुनाव जीतना है? मिस्टर मोदी, आप बड़ी बेशर्मी के साथ शहीद जवानों की तस्वीरों को अपने राजनीतिक रैली में इस्तेमाल करते हैं। मिस्टर मोदी, आप बड़े ही बेशर्म हैं।’’
 
नकवी ने कहा-  चोट पाक को लगी, चीख कांग्रेस की निकल रही
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘‘चोट जो है वो आतंकवादी और पाकिस्तान को लगी, चीख कांग्रेस की निकल रही है। एक तरफ पाकिस्तान सवाल पूछ रहा है, दूसरी तरफ कांग्रेस सबूत मांग रही है। ये कांग्रेस और पाकिस्तान की जो जुगलबंदी है वो अजीब बात है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा- वक्त आने पर सबूत पेश करेगी
सरकार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को कानपुर में कहा था कि केंद्र सरकार बालाकोट में जैश के कैम्पों पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत सही समय पर पेश करेगी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस स्थिति को स्पष्ट कर चुकी हैं। 

ममता ने कहा था- देश को जानने का हक कि बालाकोट में क्या हुआ
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि जवानों की जान चुनावी राजनीति से ज्यादा कीमती है। देश को यह जानने का अधिकार है कि पाकिस्तान के बालाकोट में हमले के बाद वास्तव में वहां क्या हुआ था? उन्होंने सीधे तौर पर एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मरने की तादाद पर सवाल उठाया था।

अजय सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने मध्यप्रदेश के सतना में सोमवार को कहा कि मोदी कहते हैं कि बालाकोट में सब कुछ तबाह कर दिया गया, लेकिन अमेरिका का अखबार कहता है कि वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना था कि आज न सही पर 10 दिन बाद तो सारे मामले की सच्चाई सामने आ ही जाएगी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv