Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 08/02/2019 :13:49
रॉबर्ट वाड्रा के मामले पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, जिस फ्लैट के लिए ED कर रही पूछताछ, वह वाड्रा के नाम पर ही नहीं, दूसरों से सवाल पूछने की बजाय राहुल को जवाब देना चाहिए : प्रकाश जावड़ेकर
 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का सामना कर रहे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मामले में अहम जानकारी सामने आई है. ईडी रॉबर्ट वाड्रा से जिस लंदन की प्रॉपर्टी के नाम पर उनसे पूछताछ कर रही है, दरअसल वो फ्लैट एक ब्रिटिश जोड़े के नाम पर है. लंदन के उस फ्लैट से रॉबर्ट वाड्रा का लेना-देना नहीं है. दरअसल, ईडी ने दावा किया है कि लंदन के ब्रायनस्टोन स्क्वायर में मौजूद फ्लैट रॉबर्ट वाड्रा का है, जिसे उन्होंने अवैध तरीके से खरीदा है. जब न्यूज़ ग्राउंड की टीम ने सूत्रों से पता लगाया , तो पता लगा कि ये फ्लैट रॉबर्ट वाड्रा नहीं, बल्कि एक ब्रिटिश जोड़े के नाम पर रजिस्टर है. आजतक के पास इस फ्लैट के रजिस्ट्री कागजात भी मौजूद हैं, जिसमें वाड्रा का नाम कहीं पर भी दर्ज नहीं है. गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के आदेश पर रॉबर्ट वाड्रा लगातार दो दिन ईडी के सामने पेश हुए हैं. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से पहले दिन करीब 6 घंटे और दूसरे दिन करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. जिसमें लंदन की अवैध संपत्ति का जिक्र भी बार-बार किया गया. ईडी के मुताबिक, लंदन में वाड्रा के दो घरों के अलावा कुछ फ्लैट भी हैं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के जांच का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा पर शुक्रवार को राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है. राफेल मामले पर द हिंदू की रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने हमला बोला और एक बार फिर से दोहराया कि राफेल मामले में प्रधानमंत्री ने चोरी की है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के क्रम में जब राहुल गांधी से यह पूछा गया कि रॉबर्ट वाड्रा पर आपका क्या स्टैंड तो इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि मोदी सरकार को अगर उनकी जांच करनी है तो करे, मगर उन्हें राफेल के मामले पर भी जवाब देना चाहिए.कांग्रेस पर निशाना साधते हुए  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "देश 'परिवार' से इस बात का जवाब चाहता है कि उन्होंने कितना लूटा है. यह विडम्बना है राहुल गांधी इस वक्त प्रधानमंत्री और सरकार से ढेरों सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन वह उन सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं, जो देश पूछ रहा है..." प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "पूरा परिवार ज़मानत पर है. एक अग्रिम ज़मानत पर है, दो नियमित ज़मानत पर. परिवार को 600 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला है, और अब वाड्रा के खिलाफ जांच हो रही है, लगातार दूसरे दिन पूछताछ की जा रही है." केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दूसरों से सवाल पूछने के बजाय राहुल को जवाब देने चाहिए. उन्हें हमसे सवाल करने का क्या अधिकार है? लोग सच्चाई को समझते हैं कि कांग्रेस भ्रष्ट है. कोई राजनैतिक बदला नहीं है. हम CBI से मिले हुए नहीं हैं, हम भी इसका विरोध करते हैं. हम PMO में CBI की रिपोर्ट नहीं बदलते, वह कांग्रेस की आदत थी."

 

 

 

1.    राफेल डील में PMO के दखल पर रक्षा मंत्रालय ने जताई थी कड़ी आपत्ति : राहुल गांधी ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे पी चिंदबरम और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर राहुल ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम समेत हर किसी के खिलाफ कानून का इस्तेमाल करिए, जांच कीजिए, मगर सरकार को राफेल पर सवालों के जवाब देने ही होंगे. कानून को अपनी प्रक्रिया पूरी करने दीजिए.

2.    आखिर क्यों कांग्रेस की अपनी पहली मीटिंग में भाई राहुल से दूर बैठी नजर आईं प्रियंका गांधी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा और चिदंबरम पर मोदी सरकार केस चलाए, हम हर जांच के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार राफेल पर अपना जवाब देश के सामने रखे. राहुल ने कहा कि हम किसी भी जांच से नहीं डरते लेकिन सरकार राफेल की जांच से इतनी डरी हुई है कि वह इस पर कोई जवाब देने को तैयार नहीं है.

3.    राहुल गांधी का मोदी सरकार पर ताजा हमला: आप रॉबर्ट वाड्रा, चिदंबरम की जांच कीजिए, मगर राफेल पर भी जवाब दीजिए : राहुल ने गांधी ने अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार द हिंदू' की एक खबर की पृष्ठभूमि में यह भी आरोप लगाया कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रक्षा मंत्रालय के पक्ष को कमजोर किया और पूरी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने मित्र' अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट दिलवाया. उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह एक साल से कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री राफेल घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हैं. अखबार की रिपोर्ट से साफ है कि प्रधानमंत्री फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रहे थे. मैं देश के युवाओं और रक्षा बलों से कहना चाहता हूं कि अब स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री ने प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए आपके 30 हजार करोड़ रुपये चुराए और अपने मित्र अनिल अंबानी को दे दिए. इसकी जांच होनी चाहिए.

 

 

अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा से गुरुवार को दोबारा पूछताछ करने तथा ब्रिटेन में अचल संपत्ति हासिल करने के संबंध में और सवाल पूछने की जरूरत थी. उन्होंने बताया कि उनका बयान धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा जैसे कि बुधवार को किया गया था. मामले के जांच अधिकारी समेत ईडी के तीन अधिकारियों की टीम ने उनसे सवाल पूछे. वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी बुधवार को जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ गयीं थी. इस कदम को लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विरोधियों के लिये राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने के शीघ्र बाद प्रियंका ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का पदभार संभाला. लंदन से बुधवार को लौटे वाड्रा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं...मैं अपने परिवार का समर्थन करती हूं.'' यह पहली बार है कि वाड्रा कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संबंध में किसी भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने के बीच गरमाए इस मुद्दे के आगामी लोकसभा चुनाव तक सुर्खियों में रहने के आसार हैं। प्रियंका बुधवार को वाड्रा को ईडी दफ्तर छोड़कर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और महासचिव पद का पदभार ग्रहण किया।वाड्रा मामले को लेकर बीजेपी जहां कांग्रेस के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए है, वहीं इस मुद्दे पर अब तक बचती आ रही कांग्रेस भी खुलकर पलटवार कर रही है और केंद्र की मौजूदा बीजेपी सरकार पर 'बदले की राजनीति' से काम करने का आरोप लगा रही है। अपने पति वाड्रा से पूछताच के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही कह चुकी हैं। उन्होंने कहा 'पूरी दुनिया जानती है कि क्या हो रहा है।'  प्रियंका ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह इस मामले में पूरी तरह अपने पति के साथ हैं। वहीं, भाजपा वाड्रा के जरिए कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है।

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv