2014 के बाद अमेठी में आज एकबार फिर हाईवोल्टेज टक्कर, राहुल-स्मृति होंगे आमने-सामने,ऊठ सकते है इन मुद्दों पर सवाल !
लखनऊ, (न्यूज़ ग्राउंड) अकस्श मिश्रा : हाल ही में तीन राज्यों
की सियासी जंग फतह करने के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय
क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अमेठी पहुंच रहे हैं. उनके खिलाफ अमेठी
से चुनाव लड़ चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इसी क्षेत्र में होंगी. 2014 के बाद पहली बार दोनों
दिग्गज एक ही दिन अमेठी में होंगे. ऐसे में दोनों नेताओं के तंज से अमेठी का
सियासी पारा गर्म होने की संभावना है, लेकिन आखिरी वक्त में राहुल के कार्यक्रम में बदलाव किए गए
हैं. राहुल गांधी के दौर में अचानक बदलाव किया गया है. राहुल अब लखनऊ अमौसी
एयरपोर्ट की जगह रायबेरली के फुरसतगंज उतरेंगे, जहां पार्टी के नेता उनका
स्वागत करेंगे. इसके बाद राहुल शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज में
अभिवक्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि संसद सत्र के चलते राहुल के
पहले से तय कार्यक्रमों में बदलाव किए गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा रहे हैं लेकिन, उनसे पहले ही उनकी प्रमुख
प्रतिद्वंद्वी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच रही हैं। स्मृति
शुक्रवार की सुबह गौरीगंज अस्पताल में सीटी स्कैन का शुभारंभ करेंगी। वह अमेठी में
कंबल वितरण और बाजार सुकुल में कार्यकर्ताओं संग बैठक भी करेंगी। स्मृति ईरानी की
सक्रियता से यह साफ संकेत है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह राहुल गांधी से सीधे मुकाबिल
रहेंगी। वह राहुल की घेराबंदी में जुट गई हैं।भाजपा ने 2014 के चुनाव में हारी हुईं
सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। स्मृति ईरानी अमेठी में 2014 में भी राहुल के मुकाबले
मैदान में थीं और उन्होंने कड़ी टक्कर दी। संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल
गांधी के प्रतिनिधित्व वाली इस सीट पर स्मृति ने पिछले चुनाव को रोमांचक बना दिया
था। राहुल उनसे करीब 1.07 लाख मतों से चुनाव जीते लेकिन, स्मृति के मैदान में आने
से आम आदमी पार्टी से लड़ रहे कवि कुमार विश्वास सिमट कर महज 25527 मतों पर आ गए। चुनाव
हारने के बाद भी स्मृति ने अमेठी से अपना लगाव बनाए रखा। प्रदेश में सरकार बनने के
बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी रैली में जाकर
कांग्रेस पर जमकर बरसे। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बूथों तक अपनी मजबूत पकड़
बनाई। स्मृति ने साड़ियां बांटने से लेकर जनसंपर्क में भी सक्रियता दिखाई। अब जबकि
लोकसभा चुनाव सामने है तो स्मृति ने अपनी जमीन को और मजबूत बनाना शुरू किया है।
राहुल गांधी अमेठी के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा
लेंगे. वह किसानों के साथ उनकी हालत पर चर्चा,नोटबंदी और राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर सकते हैं.
जबकि केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी शुक्रवार को यहां कंबल वितरण
कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. राघवराम सेवा संस्थान अमेठी में यह कार्यक्रम कर रहा
है. इसके अलावा वह अमेठी में एक आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगी और सीएचसी
गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन भी करेंगी. 2014 में नरेंद्र मोदी की
केंद्र में सरकार बनने के बाद स्मृति ईरानी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और तभी से
वह अमेठी में बेहद सक्रिय हैं. महीने- दो महीने पर वो अमेठी आती रहती हैं. स्मृति
ईरानी 15 दिन पहले भी यहां पहुंची
थीं. इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी. इसके अलावा स्मृति ईरानी
ने दिवाली के मौके पर कई महिलाओं को साड़ी उपहार के रूप में भेजी थी. इतना ही नहीं
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अमेठी में
जनसभा कर चुके हैं. स्मृति ईरानी की अमेठी में सक्रियता से राहुल गांधी लगातार
अमेठी का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में 4 जनवरी को दोनों नेताओं की एक ही समय अमेठी में मौजूदगी
काफी दिलचस्प होगी. माना जा रहा है कि ऐसे में दोनों नेताओं की ओर से एक दूसरे पर
जुबानी हमले किए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि स्मृति राहुल के दुर्ग से अगस्ता
घोटाले में मिसेज गांधी के आए नाम को मुद्दा बनाकर हमला कर सकती हैं. वहीं,
अमेठी को लेकर कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव के पहले
कोई भी चूक करने के मूड में नहीं है. कांग्रेस अमेठी के अपने पुराने नेताओं को
पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी है ताकि इस बार जीत के लिए 2014 जैसा संघर्ष न करना
पड़े. स्मृति ने आयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के सवाल पर कहा,
'कांग्रेस के नेता और वकील
कोर्ट में बाधा बन जाते हैं। इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं। हां,
कांग्रेस से सवाल जरुर है
कि क्यों कांग्रेस के नेता भारत के सर्वोच्च न्यायालय में इस मुद्दे पर आने में
बाधा डालते हैं? इसका मिस्टर गांधी को जवाब देना चाहिए।' केंद्रीय मंत्री ने कहा,
'मुख्यमंत्री कमल नाथ का
जब बयान आया कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के निवासियों को नौकरी नहीं दी जाएगी,
तब राहुल गांधी ने उसका
खंडन नहीं किया। आज वो (राहुल) किस मुंह से अमेठी के नौजवानों की आंखों से आंख
मिलाएंगे? ये देखना है।' राहुल अधिवक्ता भवन का
लोकार्पण करेंगे : राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि राहुल शुक्रवार
की शाम 4 बजे इंदिरा गांधी
राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिला बार
एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां अधिवक्ता भवन
का लोकार्पण भी करेंगे। राहुल कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी
शामिल होंगे। राहुल 5 जनवरी की सुबह अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और
क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सिटी स्कैन सेंटर का
उद्घाटन करेंगी स्मृति : स्मृति आज जिला अस्पताल पहुंचेंगी। यहां नवनिर्मित सिटी
स्कैन सेंटर का उद्घाटन करेंगी।अमेठी
गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट मानी जाती है। भाजपा ने ईरानी को 2014 के आम चुनाव में राहुल
के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके उन्होंने
अमेठी से नाता नहीं तोड़ा। एक साल में उन्होंने 6 दौरे किए। स्मृति ईरानी 15 दिन पहले भी यहां पहुंची
थीं। इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी। 19 नवम्बर को केंद्रीय
मंत्री और यूपी सरकार के मंत्रियों की टोली लेकर वो अमेठी पहुंची। और साल के आखिर
में 23 दिसम्बर को उन्होंने एक
दिवसीय आखिरी दौरा किया था।