CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें, 15 फरवरी से 12वीं और 21 से 10वीं की परीक्षाएं होंगी शुरू, यहां देखें टाइम टेबल !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं और
10वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15
फरवरी से 3 अप्रैल तक और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक
आयोजित कराई जाएंगी। छात्रों को परीक्षा से पहले पर्याप्त समय देने के लिए सीबीएसई
बोर्ड EXAM DATESHEET परीक्षा शुरू होने से सात
सप्ताह पहले ही जारी कर दी है। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की
तारीखें इस तरह से तय की गई हैं कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों के साथ मेल
नहीं खाएंगी। पिछले साल 12वीं बोर्ड की भौतिकी(PHYSICS) के पेपर की तारीख और जेईई मेन परीक्षा की तारीख एक थीं। बाद
में भौतिकी परीक्षा की डेट आगे बढ़ानी पड़ी थी। इस वर्ष 12वीं कक्षा में करीब 18
लाख और 10वीं कक्षा में करीब 13 लाख छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे
से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 10
बजे छात्रों को दी जाएंगी। छात्रों को उत्तर पुस्तिका पर अपने विवरण लिखने होते
हैं। सुबह 10.15 बजे छात्रों को प्रश्न पत्र वितरित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक
डॉ. सनम भारद्वाज ने कहा कि डेट शीट तैयार करते समय, दिल्ली विश्वविद्यालय के
प्रवेश कार्यक्रम पर भी विचार किया गया है। मुख्य शैक्षणिक विषयों के लिए
परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। भारद्वाज ने कहा कि जून के पहले सप्ताह तक परिणाम
भी घोषित कर दिए जाएंगे।सीबीएसई के मुताबिक इस
साल बोर्ड की परीक्षाएं हाईकोर्ट आदेशानुसार पहले शुरू की जा रही हैं। जिससे डीयू
में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बोर्ड की नतीजे घोषित किए जा सकें। इस
बार रि-इवेल्यूशन के रिजल्ट का भी ख्याल रखा गया है, जिसके तहत 12वीं और 10वीं
के बोर्ड एग्जाम 5 मार्च से शुरू होंगे। 10वीं कक्षा के एग्जाम 4 अप्रैल तक चलेंगे
और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 12 अप्रैल तक होंगे। डेटशीट के मुताबिक 10वीं की
परीक्षा का पहला पेपर 21 फरवरी को ई पब्लिशिंग एंड ई ऑफिस का होगा है। 22 फरवरी को
पेंटिंग, 23 फरवरी और 25 फरवरी को
म्यूजिक की परीक्षाएं होंगी। 27 फरवरी को म्यूजिक का पेपर, एनसीसी, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर सर्विसेज समेत कुछ स्किल बेस्ड सब्जेक्ट का
एग्जाम होगा। 2 मार्च को इंफो टेक्नॉलजी की परीक्षा होगी। 5 मार्च को भाषा के 33
परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमेंपंजाबी, जर्मन, नेपाली समेत कई भाषाएं शामिल होंगी। इसके बाद 7 मार्च को
10वीं की गणित की परीक्षा होगी। 9 मार्च को चार भाषाओं की परीक्षाएं होंगी। 13
मार्च को साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी। 16 मार्च को
संस्कृत और 19 मार्च को हिंदी (कोर्स ए और कोर्स बी) की परीक्षा होगी। 23 मार्च को
इंग्लिश कम्यूनिकेशन और इंग्लिश लैंग्वेंज एंड लिटरेचर की परीक्षा होगी। 25 मार्च
को होम साइंस का पेपर होगा। 27 मार्च को आईटी और कम्यूनिकेशन टेक का पेपर होगा और
अंत में 29 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से से
शुरू होंगी। इस बीच 15 फरवरी से 27 फरवरी तक स्किल बेस्ड एग्जाम होंगे। 2 मार्च को
इंग्लिश की परीक्षा होंगी। 5 मार्च को फिजिक्स, 6 मार्च को अकाउंटेंसी, 7 मार्च को भूगोल और बायोटेक्नॉलजी की परीक्षा होंगी। 8
मार्च को सभी भाषाओं की परीक्षाएं होंगी। 9 मार्च को हिंदी के दोनों पेपर होंगे।
11 को सोसियालॉजी, 12 को केमिस्ट्री, 14 मार्च को बिजनेस स्टडीज और 15 मार्च को बायलॉजी की
परीक्षाएं होंगी। 18 मार्च को गणित और 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा
होगी। जबकि 3 अप्रैल को आखिरी परीक्षा मल्टीमीडिया एंड वेब की परीक्षा होगी।