Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 15/11/2018 :14:13
उत्तर प्रदेश के थाना हंडिया जनपद प्रयागराज में दबंगो द्वारा हरे पेड़ की जबरन कटाई का मामला सामने आया है गौरतलब की पुलिस प्रसाशन मूक दर्शक बनी है ।
 

 

हंडिया ,उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : मामला हंडिया थाने के अंतर्गत आने वाले  गांव  प्रभुपुर का है जहां पर दिनांक 18  नवम्बर 2018 को  प्रभुपुर  निवासी सुरेंद्र मणि पाण्डेय के मकान के पीछे की जमीन पर पिछले 10 - 15 सालों से जंगली पेड़ के साथ शीशम , नीम के पेड़ जमा था और कुछ हरे पेड़ अभी भी मौजूद है  जिसकी जबरन पेड़ कटाई वहाँ के दबंग गली के गुंडे राजेश मिश्रा ,  तुलसी राम मिश्रा , बृजेश मिश्रा , नीरज मिश्रा , घनश्याम उर्फ जगन्नाथ मिश्रा ने अपने 10 से अधिक  समर्थकों के साथ जबरन किया है । चौकाने वाली सबसे बड़ी बात ये है कि घटना की समस्त जानकारी  हंडिया पुलिस स्पेक्टर अनिल सिंह और पदस्त पुलिस सी ओ को है लेकिन 48 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अभी तक पुलिस प्रसाशन और वन विभाग  ने कोई बड़ी कानूनी  कार्यवाई  नहीं की है और ना ही कोई मामला दर्ज किया है । क्या योगी राज में दबंगों और गुंडों का बढ़ता जा रहा है साम्राज्य?? आखिर क्यों चुपचाप है पुलिस प्रसाशन किसके दबाव के अंदर में चल रहा है थाना हंडिया ?? हंडिया वन विभाग के रेंजर के पास आखिर क्यों नहीं है समय कितने में हुआ हरे पेड़ कटाई का सौदा  ?? उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण मुद्दे पर सारे दावे आखिर क्यों हो रहे हैं फेल ?? उपरोक्त ऐसे कई सवालों के जवाब अभी भी सामने आने को बाकी है । क्या है पूरा मामला आईये नजर डालते हैं मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज  जिले के हंडिया थाना का है । ग्रामसभा  शुकुलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव प्रभुपुर  के मूल निवासी सुरेंद्र मणि पाण्डेय ने करीब एक महीने पूर्व हंडिया   उपजिलाधिकारी के पास ज्ञापन दिया था कि गाँव के कुछ लोग जबरन उनके  जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और उसके बगल में सरकारी जमीन कंपोज गड्ढे पर भी कब्जा कर लिया है और भवन निर्माण किया है जिसकी निष्पछ जाँच के साथ नाप कराई जाय जिसके बाद  उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद कार्यरत लेखपाल एवं पदस्त कानूनगो ने कच्ची नाप की , जमीन नापने के कुछ दिन बाद सरकारी जमीन कंपोज गड्ढे के  कब्जाधारी 

( 1) तुलसी राम मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा

(2 ) रामशंकर मिश्रा पुत्र स्व राम अभिलाख मिश्रा

(3) ओमकार नाथ मिश्रा पुत्र स्व रामदेव मिश्रा

(4) राजेश मिश्रा पुत्र स्व बद्री नाथ मिश्रा

(5 ) बृजेश मिश्रा पुत्र स्व बद्रीनाथ मिश्रा

(6 ) नीरज मिश्र उर्फ श्री राम मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा

(7) घनश्याम उर्फ जगन्नाथ मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा

(8) हरिशंकर मिश्रा पुत्र स्व रामअभिलाख मिश्रा

(9) सर्वेश मिश्रा पुत्र ओमकार नाथ मिश्रा

(10) नागेश मिश्रा पुत्र ओमकार नाथ मिश्रा

सभी ने एक साथ मिलकर अपने समर्थको के साथ योजना बनाई  और थाना अध्यक्ष हंडिया के सह पर  दिनांक 18 नवम्बर दिन रविवार को सुबह  कम्बोज गड्ढे के शिकायतकर्ता सुरेंद्र मणि पाण्डेय पुत्र क्षमापति पाण्डेय के घर के पीछे सटी हुई जमीन पर 15 वर्ष से जंगली पेड़ और कुछ वर्ष के नीम , शीशम के पेड़ की जबरन कटाई की उसी दौरान कंपोज गड्ढे के शिकायतकर्ता के परिवार वालों ने  विरोध जताया जिसके बाद उक्त दबंगो ने उनके परिवार वालों को गाली देते हुए जानलेवा हमला किया मगर दुर्भाग्य है योगी राज के कानून ब्यवस्था की जो अभी तक कोई भी कानूनी कार्यवाई नहीं हुई है ।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv