Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/11/2018 :16:12
अजीबों-गरीब फरमान के बाद यहां सूर्यास्त से पहले नाइटी पहनने पर लगा है 'बैन', यहाँ नौ महीने से दिन में नाइटी नहीं पहन रहीं हैं महिलाएं !
 



 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  आपने अक्सर महिलाओं के जींस पहनने या मोबाइल रखने पर प्रतिबंध के बारे में तो सुना होगा। भारत के पूर्वी राज्यों में ऐसे कई मामले सामने भी आए हैं, लेकिन क्या आपने महिलाओं के नाइटी पहनने पर जुर्माने के बारे में सुना है? आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के टोकलापल्ली गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया है महिलाओं के नाइटी पहनने को लकेर अजीबोगरीब नियम बनाया गया है. इस गांव में महिलाओं के दिन में नाइटी पहनने पर पांबदी लगायी गयी है.  अगर कोई महिला नियम का उल्लंघन करती है, तो उससे जुर्माना वसूला जायेगा. टोकलापल्ली गांव के बुजुर्गों के नौ सदस्यों की टीम ने नाइटी पहनने को लेकर नियम बनाये है. इस नियम के तहत महिलाओं को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाइटी नहीं पहनने चाहिए. अगर कोई महिला नियम का पालन नहीं करती हैं तो उस पर दो हजार का जुर्माना लगाया जायेगा. गांव में कुल 1800 महिलाएं हैं. इस साथ, अगर कोई शख्स किसी महिला के दिन में नाइटी पहनने का जानकारी बुजुर्गों को देगा तो उसे एक हजार रुपये इनाम दिया जायेगा. बताया जा रहा है कि जुर्माना से एकत्रित पैसों का इस्तेमाल गांव के विकास के लिए किया जायेगा. हालांकि, नाइटी पर बैन का आदेश नौ महीने पहले जारी हुआ था. लेकिन राजस्व अधिकारियों के गांव का दौरा करने के बाद यह वायरल हुआ.  दौरे के वक्त गांव के कुछ बुजुर्गों ने बताया कि आदेश देने वाले बुजुर्गों ने धमकी दी है कि अगर इस मामले में कोई महिला दोषी पाये जाने पर जुर्माना देने से इनकार करती है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा. सरकारी अधिकारियों से कुछ भी नहीं बताने की भी चेतावनी दी गयी है. इस दौरान कोई महिला इस नियम का विरोध करने के लिए आगे नहीं आयीं.  गांव की महिला कृष्णा कुमारी ने कहा कि वे गांव में सभी महिलाओं द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करने से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी ने सामूहिक रूप से इस परंपरा का पालन करने का निर्णय लिया है. गांव की एक और महिला सरस्वती ने कहा कि महिलाओं पर जुर्माना लगाने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है यह सिर्फ अफवाह है. अगर नाइटी पहनी हुई महिलाएं जुर्माना देने से मुकरती हैं तो बुजुर्ग उसके सामाजिक बहिष्कार की धमकी देते हैं. हालांकि, गांव की सरपंच फंतासिया महालक्ष्मी ने कहा कि नाइटी पहनकर खुले में कपड़े धोना, दुकान से सामान लाना और बैठक में शामिल होना अच्छा  नहीं है. इसलिए कुछ महिलाओं ने इस पर बैन लगाने के लिए बुजुर्गों से अपील की थी. उन्होंखने इस बात का खंडन किया कि जुर्माना नहीं देने पर सामाजिक बहिष्काथर की धमकी दी गयी है.

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv