श्री श्री नवदुर्गा स्वागत द्वार समिति मोहरीपुर ने 178 माँ दुर्गा प्रतिमाओं का सम्मान करते हुए किया पुरस्कृत,महेसरा को मिला प्रथम पुरस्कार
न्यूज ग्राउंड गोरखपुर/जसप्रीत सिंह : गत 22 वर्षों से श्री श्री नवदुर्गा स्वागत द्वार समिति,मोहरीपुर बाजार गोरखपुर महेसरा विसर्जित होने के लिए जाने वाली माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का सम्मान करता है जिसमे विभिन्न समितियों की दुर्गा प्रतिमा,पण्डाल,साज सजावट,पूजा पद्धति एवम अनुशासन का अवलोकन करते हुए उन्हें पुरस्कृत करती है।इसी क्रम में इस वर्ष भी महेसरा विसर्जन को जाने वाली 178 दुर्गा प्रतिमाओ को पुरस्कृत किया जिसमें प्रथम,द्वितीय तृतीय,चतुर्थ ,पंचम एवम सांत्वना पुरस्कार के साथ साथ प्रतिमा के साथ निकलने वाली झांकी को भी पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति महेसरा को प्राप्त हुआ और झांकी में भी महेसरा के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।जिसके पश्चात दुर्गा पूजा समिति महेसरा के अध्यक्ष फूलदेव साहनी ने नव दुर्गा स्वागत द्वार समिति के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद अर्पित किया।कार्यक्रम की शुरुवात माँ दुर्गा के चित्र पर फूल अर्पित कर ज्योत जला आरती से हुआ। कार्यक्रम काफी भव्य एवम कई घंटों तक चला जिसमे नागरिक सुरक्षा कोर एवम स्थानीय प्रशासन का काफी सहयोग रहा जिसके लिए स्वागत द्वार समिति ने प्रशासन के अधिकारियों को बैच लगा कर आभार व्यक्त किया। स्वागत द्वार समिति के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः राज गुप्ता'चन्दन', गणेश जायसवाल, सरदार जसप्रीत सिंह,अमितेश जायसवाल, उपेंद्र,दीपक,छोटू, अनिल,डीके, धर्मवीर,आलोक,मुन्ना,दीपक,क्रांति,हैप्पी,राजकुमार, नीरज,गौरव,प्रिंस,दीपक एवम अजय का उत्कृष्ट योगदान रहा।