Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 10/10/2018 :12:45
रायबरेली: न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगिया पटरी से उतरी, 7 की मौत 40 से अधिक घायल , रेलवे ने किया 5-5 लाख मुआवजा देना का एलान !
 







 

 

रायबरेली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास Train No: 14003 Up (MaLDa Town -NDLS Exp) फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीआरएम ने बताया है कि हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सुबह लगभग 6.11 बजे हरचंदपुर में लूप लाइन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस की नौ बोगियां डीरेल हो गई। इनमें छह बोगियां पूरी तरह से रेलवे ट्रैक से बाहर हो गई और महिला व दिव्यांग बोगी पलट गई। इसी बोगी के लोग सबसे ज्यादा हताहत हुए। हादसे में बिहार जनपद के लक्ष्मीपुर मुंगेर निवासी रसिक लाल मांझी के दो बच्चों सौगंध (8) और दिनेश (5) की मौत हो गई। रसिक, उसकी पत्नी अनीता और दो साल का मासूम राहुल हादसे में घायल हो गए। ये सभी माल बोगी में बैठे थे। बिहार के खड़गपुर, मुंगेर निवासी मोहन की एक साल की बेटी व मोना, पत्नी सुनीता की भी हादसे में जान चली गई। मोहन का मासूम बेटा रवि (6) अपनी एक साल की बहन सोना का इलाज जिला अस्पताल में करा रहा है। कुल सात लोगो के मरने की सूचना है। जिला अस्पताल में छह डेड बाडी अभी तक आयीं हैं। 36 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पूरा स्वास्थ्य महकमा घायलों के इलाज में लगा है। प्राइवेट हास्पिटल के सर्जन व चिकित्सक भी जिला अस्पताल में डटे हुए हैं। हादसा कैसे हुआ अभी यह पता नहीं चला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को रेलवे की तरफ से 5-5 लाख रुपये का मुआवजदा दिया जाएगा. वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. सूचना के मुताबिक, हादसे में दो बच्चे व एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. रायबरेली ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने एनडीआरएफ की दो टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है. लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं. फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी मुकम्मल राहत कार्य की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि 100 डायल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। तीन शव बोगी के नीचे दबे मिले हैं। बाकी बोगियों को काटने की तैयारी हो रही है। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा घायल। हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक से बोगियां पटरी से उतर गईं। देखते ही देखते चीखपुकार मच गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग फौरन मदद को दौड़ पड़े। उधर, मौके पर एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई। स्थानीय पुलिस और ऐंबुलेंस भी मौके पर है। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है। रायबरेली की एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है. घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है. मौके पर डीएम, एसपी और सीएमओ भी मौजूद हैं. फिलहाल रेलवे की तरफ से कोई भी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है. बचाव कार्य जिला प्रशासन की तरफ से ही चलाया जा रहा है. घायलों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल हादसे के बाद रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेनों को अलग रूट से भेजने की तैयारी है.

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv