Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 09/10/2018 :13:28
2019 सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम की ऑफिशल नोटिफिकेशन जरी , देशभर के लाखों छात्रों के लिए पास होना होगा और आसान,
 





 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : सीबीएसई  ने ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करके सूचना दी है कि 10th, 12th के एग्जाम फरवरी 2019 के तीसरे सप्तानह से शुरू होंगे। सारी डीटेल्स  आप सीबीएसई  की ऑफिशल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह से एग्जाम  शुरू होने की सूचना आई थी। फरवरी अंतिम सप्ताह में सबसे पहले वॉकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। मार्च के पहले सप्ताह में मुख्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी करेगा। उम्मी द की रही है कि मार्च के अंत तक सभी परीक्षाएं समाप्त  हो जाएंगी। बोर्ड ने कहा कि अगले हफ्ते तक एग्जा म की पूरी डेट शीट जारी कर दी जाएगी। सीबीएसई  बोर्ड  ने तारीखों में बदलाव का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को कहा था कि वह दाखिले के लिए सीबीएसई रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन के परिणामों और कटऑफ की तिथियों का ध्यान रखें। ताकि स्टूडेंट्स को ऐडमिशन के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को लिखित एवं आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में पास होने के लिए कुल 33 फीसद अंक ही लाने होंगे। सीबीएसई के सूत्रों ने बताया कि यह प्रणाली अगले साल 2019 में होने वाले 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लागू की जाने की संभावना है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा में पहले 80 में से 33 फीसद अंक लाना पास होने के लिए अनिवार्य था। प्रैक्टिकल के 20 अंकों में से 33 फीसद अंक अनिवार्य होता था। सीबीएसई की तरफ से फरवरी 2018 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा से पहले एक अधिसूचना जारी की गई थी कि पहले के नियम से छात्रों को रियायत दी जाएगी। इसके जरिए छात्रों को लिखित और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33 फीसद अंक ही पास होने के लिए चाहिए होंगे। यानी कि छात्रों को पहले के नियम की तरह लिखित में 33 फीसद और प्रैक्टिकल में 33 फीसद अंक लाने की जरूरत नहीं होगी। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी इसको लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि लिखित और आतंरिक मूल्यांकन परीक्षा में कुल 33 फीसद अंकों की व्यवस्था आगे भी जारी रह सकती है। शैक्षणिक सत्र 2016- 17 तक बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित कुल 80 और आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंकों में से अलग-अलग 33 फीसद अंक लाने की अनिवार्यता थी। अब विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग 33 फीसद अंक लाने से छूट मिलेगी। छात्र के यदि दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर 33 फीसद अंक आते हैं तो उसे पास माना जाएगा। छात्रों को राहत दोनों परीक्षाओ में अलग अलग 33 फीसद अंक लाने से मिलेगी मुक्ति सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 में छात्रों को रियायत की संभावना सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने वोकेशनल विषयों की लिस्ट जारी कर दी है। इन विषयों की परीक्षा फरवरी 2019 में होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं क्लास के 24 विषयों और 12वीं क्लास के 42 विषयों की परीक्षा फरवरी में होगी। सीबीएसई  ने ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी करके सूचना दी है कि 10th, 12th के एग्जा म फरवरी 2019 के तीसरे सप्ता ह से शुरू होंगे। सारी डीटेल्सऔ आप सीबीएसई  की ऑफिशल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इससे पहले मार्च के पहले सप्ता ह से एग्जा म शुरू होने की सूचना आई थी। फरवरी अंतिम सप्ताह में सबसे पहले वॉकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। मार्च के पहले सप्ताह में मुख्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी। उम्मीलद की रही है कि मार्च के अंत तक सभी परीक्षाएं समाप्ता हो जाएंगी। सीबीएसई  बोर्ड  ने तारीखों में बदलाव का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को कहा था कि वह दाखिले के लिए सीबीएसई रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन के परिणामों और कटऑफ की तिथियों का ध्यान रखें। ताकि स्टूडेंट्स को ऐडमिशन के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। आपको बता दें कि बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पैटर्न को भी बदलने की तैयारी में है। परीक्षा के पैटर्न में 2020 से बदलाव देखने को मिल सकता है। नए पैटर्न से स्टूडेंट्स की विश्लेषणात्मक क्षमताओं की जांच हो सकेगी। सीबीएसई द्वारा पेपर पैटर्न में बदलाव करने से विषयों को रटने की प्रक्रिया पर रोक भी लगेगी।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv