Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 02/10/2018 :15:56
सी एम योगी की एक और मुशीबत बढ़ी,किसानों की योगी से वार्ता विफल, आज दिल्ली कूच...दिल्ली की सीमाएं सील, मुजफ्फरनगर से भी हजारों की संख्या में पहुंचे किसान !
 



गोरखपुर (न्यूज़ ग्राउंड ) जसप्रीत सिंह : हरिद्वार से दिल्ली के लिये चली किसान क्रांति यात्रा अब अपने अंतिम पडाव, यानि राजधानी दिल्ली के करीब पहुंच गई है। भारी संख्या में किसानों के दिल्ली के करीब पहुंचने से जहां केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस की नींद उडी हुई है, वहीं यूपी सरकार भी हरकत में आती दिखाई दी। किसानों के साथ बातचीत के लिये आज लखनऊ से विशेष विमान से गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन एयरपोर्ट पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण व सुरेश राणा भी मौजूद रहे, लेकिन काफी जद्दोजहद के बावजूद यह वार्ता विफल हो गई, जिसके बाद भाकियू ने निर्णय लिया कि वे भारी संख्या में किसानों के साथ मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से दिल्ली के लिये चली किसान क्रांति यात्रा के चलते सोमवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया गया। आज यात्रा मुरादनगर से प्रारम्भ होकर गाजियाबाद पहुंची। यात्रा कमला नेहरू नगर में रूकने के बजाय दिल्ली के लिये कूच कर गई है। किसानों की भारी तादाद को देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसी के साथ भाकियू के कुछ बडे नेताओं के फेसबुक एकाउंट भी बंद कर दिये गये हैं। यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद सहित दिल्ली में सुरक्षा के भारी प्रबंध किये गये हें। दूसरी ओर यात्रा में शामिल होने के लिये मुजफ्फरनगर से हजारों की संख्या में किसान भाकियू के कानूनी सलाहकार के नेतृत्व में दिल्ली के लिये कूच कर गये हैं। किसान क्रांति यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अनुसार अभी इस यात्रा में करीब बीस हजार किसान शामिल हैं। मुजफ्फरनगर से किसानों के आ जाने के बाद इनकी तादाद बढकर रात्रि तक लगभग तीस हजार हो जायेगी। ये किसान कल (आज) गांधी जयंती पर दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया जायेगा। किसान अपने साथ बैलगाडी, ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आये हैं, जिनके दिल्ली में प्रवेश करने से पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा जायेगी। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने उनके दिल्ली प्रवेश पर पाबंदी की बात कही है। वहीं दूसरी ओर यात्रा को लेकर दिल्ली व यूपी पुलिस की बैठक भी जारी है, जिसमें किसानों की यात्रा पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि दिल्ली पुलिस कुछ किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दे दे, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली और बैलगाडी आदि को राजधानी के बार्डर पर ही रोका जायेगा। राजधानी में प्रवेश की अनुमति केवल किसानों को ही दी जायेगी, इसी के लिये दिल्ली बोर्डर को सील किया गया है। इससे पूर्व रविवार को भी प्रशासन ने मार्ग परिवर्तित किया था। सोमवार को भी यात्रा के चलते लगे जाम से लोग जूझते हुए नजर आये। राजनगर एक्टेंशन व मोहिउद्दीनपुर से छोटे-बडे वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। गंगनहर से डागर विहार कालोनी तक वाहनों की लम्बी लाईनें लग गई। जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशानियों से दो-चार होना पडा, दिल्ली से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को पुलिस ने गंगनहर, पाईन लाईन मार्ग व हापुड मार्ग की ओर डायवर्ट किया। बाहर से आये लोग शार्टकट रास्तों की जानकारी न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भटकते हुए नजर आये। वहीं दूसरी ओर सोमवार को भाकियू के कानूनी सलाहकार जहीर फारूखी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया। इसके साथ ही भाकियू के बडे नेताओं के फेसबुक एकाउंट भी फेसबुक की ओर से सीज करा दिये गये, ताकि सोशल मीडिया के द्वारा किसी प्रकार की अनावश्यक अफवाहों पर अंकुश लग सके।




V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv