Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 02/10/2018 :13:07
प्रधानमंत्री ने राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन के दौरान ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के लाभार्थियों से भी बातचीत !
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया। संग्रहालय अल्फ्रेड हाई स्कूल में बनाया गया हैजो महात्मा गांधी के प्रारंभिक वर्षों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। यह गांधीवादी संस्कृतिमूल्यों और दर्शन के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। प्रधान मंत्री ने 624 घरों की सार्वजनिक आवास परियोजना के उद्घाटन के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण भी किया और इस अवसर पर 240 लाभार्थी परिवारों के ई-गृह प्रवेश के साक्षी भी बने। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी से सीखने के लिए बहुत कुछ है। गुजरात इस मायने में बहुत भाग्यशाली है कि वह एक ऐसी भूमि है जो बाबू से बहुत करीब से जुड़ी है। पर्यावरण के प्रति बापू की चितांओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हमें एक ऐसे भविष्य के लिए काम करना होगा जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को पूरी अहमियत दी जाए। प्रधानमंत्री ने बापू का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कतार में सबसे पीछे खड़े लोगों के बारे में सोचने और वंचितों के कल्याण के लिए काम करने की बात सिखाई थी। उनकी इस सेाच से प्रेरणा लेकर ही हम आज गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपनी पहल और प्रयासों से उनके जीवन में बदलाव लाना चाहते हैंउनके लिए घर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी बापू के स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं हो पाया है ऐसे में हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में हमने स्वच्छ भारत मिशन को मूर्त रूप देने की दिशा में काफी कुछ किया हैलेकिन अभी और बहुत कुछ करना बाकी है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv