प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात-वीरेन्द्र सिंह मस्त
यह संयुक्त राष्ट्र की तरफ पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देनेवालों को सबसे बड़ा सम्मान
नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस पर खुशी जताते हुए कहा- यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पॉलिसी लीडरशिप कैटगरी में उन्हें यूएन चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड के लिए चुना गया।वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र की तरफ पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देनेवालों को सबसे बड़ा सम्मान है प्रधानमंत्री मोदी की 2020 तक भारत से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने की प्रतिज्ञा को महत्वूपर्ण माना गया है। पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को भी सराहा गया है। गौरतलब है कि चैंपियन ऑफ द अर्थ संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पर्यावरणी अवॉर्ड है