Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 18/05/2018 :09:16
फटकार के बाद जांच की औपचारिकता की पूरी
 
समालखा त्न एसडीएम से फटकार लगने के बाद बीईओ बृजमोहन गोयल ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत बृहस्पतिवार सुबह पुराने बस अड्डे पर निजी स्कूल बसों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान अधिकांश बसों में खामियां मिली लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसे स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा तथा सुरक्षित वाहन पॉलिसी का निरीक्षण करना था। लेकिन करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी कमेटी द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। इसको लेकर बुधवार को एसडीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए उनसे फीड बैक मांगा लेकिन वे कोई जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम की फटकार के बाद बृहस्पतिवार सुबह बीईओ बृजमोहन गोयल ने पुराने बस अड्डे पर करीब पंद्रह स्कूल बसों क जांच की। इस दौरान अधिकांश बंसों में खामियां पाई गई लेकिन पुलिस के मौके पर नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। बसों की जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई और भविष्य में भी इसमें सुधार होने की संभावना कम है। इस बारे में बीईओ बृजमोहन गोयल से सम्पर्क करने पर उन्होंने पानीपत मीटिंग में होने की बात कही।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv