गरीबों को सरकारी कैंटीन में 10 रुपए में भरपेट भोजन
गुरुग्राम गुरुग्राम में जहां एक ओर महंगे होटल हैं वहीं दूसरी ओर एक कैंटीन ऐसी भी है जिसमें समाज के गरीब वर्ग के लोगों को 10 रूपए में भरपेट भोजन मिल रहा है। यह कैंटीन सरकार द्वारा गुरुग्राम के भीम नगर स्थित रैन बसेरे में चलाई जा रही है। कैंटीन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष 17 फरवरी को शुरू हुई। कैंटीन में आने वालो की संख्या बढकऱ 250 से 300 हो गई है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार कर रही इस कैंटीन का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था।