Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 16/05/2018 :16:44
पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए: शर्मा
 
पलवल उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव, कस्बे व शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। साथ ही गांव के सभी जोहड़ों में पशुओं के लिए पानी भरवाना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में जिलाधिकारियों की मासिक बैठक में विभागीय गतिविधियों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम से पहले शहरी क्षेत्र में नालों व नालियों की सफाई, सडक़ों के गढ्ढे भरने जैसे कार्य समय पर होने चाहिए। बृज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान चिकित्सा सुविधा, बिजली, पेयजल आदि व्यवस्थाएं दुरस्त रहनी चाहिए तथा जिला में बाढ़ से बचाव हेतु सभी प्रबंध व तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग की विवाह शगुन योजना व मकान योजना आम आदमी से जुडी योजनाएं है। इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना जरूरी है। इसके बारे में विभाग के अधिकारी व्यापक प्रचार प्रसार भी करें। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग पैंशन व भत्ता संबंधी विभिन्न योजनाएं भी आम जन से जुडी हुई हैं। जिनका लोगों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों के सॉयल हैल्थ कार्ड बनने चाहिए तथा इस बारे में पूर्ण जानकारी होना भी जरूरी है, इसके लिए विभाग के अधिकारी व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक करें तथा विभाग की अन्य योजनाओं का भी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। किसानों को आधुनिक तकनीक व फसलों की नवीनतम किस्मों के बारे में भी जानकारी दें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं अ िायान के तहत लिंगानुपात सुधारने की दिशा में और अधिक कार्य करें तथा वर्तमान में 924 लड़कियों के आंकड़ों को और बढाने की दिशा में कार्य करें। इसके लिए पीएनडीटी एक्ट को स ती से लागू करें तथा प्रसव पूर्व लिंग जांच व गर्भपात जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाएं।उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु अस्पतालों में दवाइयां मु त दी जाएं तथा अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं ताकि पशुपालकों को परेशानी न हो। इसके अलावा पशुओं की नस्ल सुधारने व दूध की क्षमता बढाने जैसी गतिविधियों में तेजी लाएं। पशु डेयरी योजना व ऋण का लाभ भी पशुपालकों तक पहुचाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि खनन विभाग अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाए तथा इससे संबंधित प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करें।उन्होंने विद्युत विभाग की हारा गांव-जगमग गांव योजना, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) आदि अन्य संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv