विश्व कल्याण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा रवांडा को 200 गाय का उपहार भारतीय परंपरा का विस्तार- वीरेंद्र सिंह मस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रवांडा के राष्ट्रपति को 200 गाय का खास उपहार देने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस विशेष पहल से शांति,सद्भावना के संदेश के साथ पूरे विश्व मे कृषि धन सहित गौ धन का महत्व बढ़ जाएगा। जिस प्रकार भारत मे गाय जनमानस के दिल के करीब है उसी प्रकार रवांडा में भी लोग गाय के प्रति आस्थावान बनेंगे , वीरेंद्र सिंह ने रवांडा सरकार की भी प्रसंशा करते हुए गिरींका कार्यक्रम पूरे विश्व के लिए उदाहरण है कि कृषि में गाय का विशेष महत्व है
प्रधानमंत्री मोदी जिस गिरिंका कार्यक्रम के तहत इन गायों को रवांडा के राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप प्रदान करेंगे, दरअसल यह कार्यक्रम रवांडा की सरकार चलाती है. इसका मकसद है 'एक गरीब परिवार को एक गाय'. मतलब प्रत्येक गरीब परिवार को एक गाय देकर उन्हें थोड़ा सामर्थ्यवान बनाना है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि गाय के प्रति भारतीय आस्था को अभिव्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है; क्योंकि गाय सहज रूप से भारतीय जनमानस में रची-बसी है। गोसेवा को एक कर्तव्य के रूप में माना गया है। गाय सृष्टिमातृका कही जाती है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रवांडा को 200 गायों का उपहार भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व मे विस्तार का एक मात्र उदाहरण है