Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/07/2018 :12:52
आईजी के दफ्तर पहुंची 120 साल की बुजुर्ग मां , बोलीं- बड़े बेटे घर छीन लिया, बहू के साथ मिलकर करता है परेशांन,और हाथ भी उठाता है !
 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : भोपाल में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची 120 साल की बुजुर्ग मां ने आईजी से कहा- मेरे बड़े बेटे को जेल भेज दो। उसने घर छीन लिया। पेंशन ले लेता है और मुझ पर हाथ उठाता है। सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे कमर की हड्डी टूट गई। मैं तो चल भी नहीं पा रही, जिसे मैंने दुनिया के सारे कष्ट सहकर पाला, जिसकी नन्ही अंगुलियों को थाम कर चलना सिखाया। आज उसने ही मुझे मोहताज कर दिया। यह गुहार लगाते बुजुर्ग महिला के आंसू निकल आए। उसने कहा ऐसे बेटे को जेल भेज दो। बासौदा निवासी फूल बाई वन-ट्री हिल्स बैरागढ़ में सबसे छोटे बेटे लल्लू जोगी के साथ रह रही हैं। मंगलवार को लल्लू उन्हें लेकर आईजी ऑफिस पहुंचा। शिकायती आवेदन में अपनी उम्र 120 साल लिखाने वालीं फूल बाई ने बताया कि पति नगर पालिका से रिटायर्ड थे। उनकी मौत के बाद पेंशन ही उनके जीवन का सहारा है। उन्होंने शिकायत सुनाते हुए आईजी से कहा - साहब, मेरे पांच बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 80 साल और सबसे बड़ा बेटा 65 साल का है। मेरे चारों बड़े बेटों ने मेरा मकान छीनकर कब्जा कर लिया है। सबसे बड़े बेटे सोडू और उसकी पत्नी ने मारपीट की। मेरे बैंक खाते से रुपए भी निकलवा लिए। उन्होंने मकान ले लिया। पैसे ले लिए। घर से निकाल दिया। कोई बात नहीं, लेकिन हाथ कैसे उठाया। छोटा बेटा हाथों से दिव्यांग है। उस पर पांच बच्चों के अलावा अब मेरी भी जिम्मेदारी है। लल्लू के मुताबिक बड़े भाई ने उम्र का पता लगाने के लिए मां का डीएनए कराया था, लेकिन आधार कार्ड में उम्र 81 साल दर्ज है। इसका कारण आधार कार्ड में 1937 के पहले के जन्म की तारीख की नहीं आती। वहीं आधार एक्सपर्ट कुमुद कुमारकर्ण के अनुसार आधार के साॅफ्टवेयर में 99 साल की उम्र तक दर्ज की जाती है।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv