Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 27/06/2018 :13:07
सीबीआई की परीक्षा पास ना कर पाने पर , 4 लोगो ने अपनी गैंग बनाकर फिल्म 'स्पेशल-26' की तर्ज पर 24 लोगो को ठगा !
 
सी.बी.आई. की परीक्षा ना पास कर पाने पर 4 जानो ने मिलकर बनाया ग्रुप और 24 लोगो को फर्जी रेड डाल कर ठगा फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लोगों को ठगने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से सीबीआई के फर्जी लेटरहेड्स, सील और आईडी कार्ड्स मिले हैं। इनका इस्तेमाल वे रेड के वक्त करते थे। ये चारों बेरोजगार हैं।


नई दिल्ली ( न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : सी.बी.आई. की परीक्षा ना पास कर पाने पर 4 जानो ने मिलकर बनाया ग्रुप और 24 लोगो को फर्जी रेड डाल कर ठगा फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लोगों को ठगने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से सीबीआई के फर्जी लेटरहेड्स, सील और आईडी कार्ड्स मिले हैं। इनका इस्तेमाल वे रेड के वक्त करते थे। ये चारों बेरोजगार हैं। इन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे लोनी इलाके में रेड डालने के लिए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना विशाल दुबे हैं जो सीबीआई में काम करना चाहता था, लेकिन एग्जाम क्लियर नहीं हुए तो फर्जी सीबीआई गिरोह बनाकर लोगों को ठगने लगा।पुलिस ने बताया कि विशाल को ये आइडिया फिल्म स्पेशल 26 से आया था। गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा के मुताबिक चारों पिछले दो महीनों से लोगों के घर और दूसरे ठिकानों पर सीबीआई अफसर बनाकर रेड डाल रहे थे। ये खाकी पेंट और सफेद शर्ट पहनते थे। चारों इस तरह पेश आते थे कि लोग इन्हें असली सीबीआई अफसर मानने लगते थे। रेड के लिए ये एसयूवी गाड़ी किराए पर लेते थे। आरोपी अब तक 24 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इन्हें इंदिरापुरम की सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरोह में विशाल के अलावा उसका चचेरा भाई विवेक दुबे और उसके दो दोस्त राहुल शर्मा और संदीप कुमार हैं। विशाल और विवेक बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, उसके दो दोस्त गाजियाबाद से हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' 2013 में आई थी। इसमें वे नकली सीबीआई ऑफिसर की टीम बनाते हैं। ये टीम लोगों के यहां रेड डालती है। दरअसल, ये फिल्म मुंबई 1987 की ओपेरा हाउस की सत्य घटना पर आधारित है। ओपेरा हाउस के ज्वैलर के यहां एक टीम ने नकली इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर रेड डाली थी। गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा के मुताबिक चारों पिछले दो महीनों से लोगों के घर और दूसरे ठिकानों पर सीबीआई अफसर बनाकर रेड डाल रहे थे। ये खाकी पेंट और सफेद शर्ट पहनते थे। चारों इस तरह पेश आते थे कि लोग इन्हें असली सीबीआई अफसर मानने लगते थे। रेड के लिए ये एसयूवी गाड़ी किराए पर लेते थे। आरोपी अब तक 24 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इन्हें इंदिरापुरम की सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरोह में विशाल के अलावा उसका चचेरा भाई विवेक दुबे और उसके दो दोस्त राहुल शर्मा और संदीप कुमार हैं। विशाल और विवेक बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, उसके दो दोस्त गाजियाबाद से हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv