Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 31/05/2018 :13:35
2018 के सीबीएसई टोपर रिमझिम अग्रवाल का कहना है की कोचिंग नहीं पापा के सपोर्ट से बनी CBSE टॉपर, 500 से में मिले 499 अंक
 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया है। यूपी-उत्तराखण्ड की सीमा से सटे आरपी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट रिमझिम अग्रवाल ने 499 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

2018 के सीबीएसई टोपर रिमझिम अग्रवाल का कहना है की कोचिंग नहीं पापा के सपोर्ट से बनी CBSE टॉपर, 500 से में मिले 499 अंक,

 

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया है। यूपी-उत्तराखण्ड की सीमा से सटे आरपी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट रिमझिम अग्रवाल ने 499 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि 499 अंकों के साथ 4 छात्रों ने टॉप किया है। रिमझिम का सिर्फ एक मार्क कट हुआ, वह भी मैथ्स में। उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी नीरज अग्रवाल की दिल्ली में ज्वैलरी शॉप है। उनकी बेटी रिमझिम मां अनामिका और बड़े भाई नमन के साथ कोटद्वार में ही रहती है।  हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम में 500 में से 499 मार्क्स स्कोर करने वाली रिमझिम ने बताया, "मैंने जिस तरह की प्रिपरेशन की थी और जैसे पेपर लिखे थे, मुझे यकीन था कि रिजल्ट अच्छा रहेगा, लेकिन इतना बेहतरीन होगा यह एक्सपेक्ट नहीं किया था। मैं घर पर मैग्जिमम टाइम स्टडीज में ही देती थी। जितनी भी देर पढ़ती थी, फुल कंसंट्रेशन के साथ स्टडी करती थी।  इनका स्कूल यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर है। रिमझिम डेली अपडाउन करती थीं। इन्होंने बताया कि "बेहतर मार्क्स के लिए कोचिंग जरूरी नहीं है। मैं 10वीं के लिए कहीं कोचिंग नहीं गई। जो भी डाउट्स होते थे वो टीचर ही सॉल्व करवा देते थे। बाकि पापा वीकेंड पर जब भी घर आते थे, वो मेरी पढ़ाई मे मदद करते थे। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया।  रिमझिम की मां अनामिका बताती हैं, "मेरी बेटी एकेडेमिक्स के साथ ही एक्स्ट्रा कर्रिकुलर एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहती है। वो स्कूल लेवल पर बास्केटबॉल खेलती है। इसके अलावा उसे सिंगिंग का भी शौक है।"  रिमझिम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। रिमझिम के स्कूल के प्रिंसिपल अजीत सिंह ने बताया, "बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे स्कूल की स्टूडेंट नेशनल टॉपर बनी है। रिमझिम एक होनहार स्टूडेंट है और आगे भी वो करियर में अच्छा करेंगी।"

 

यूपी के इन छात्रों ने किया सीबीएसई टॉप

 

रैंक

नाम

स्कूल

मार्क्स

थर्ड

लक्ष्य चावला

डीएवी पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी

497/500

थर्ड

अर्पणा

डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी

497/500

थर्ड

अनुष्का पांडे

बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी

497/500

थर्ड

खुशी अग्रवाल

श्रीमति ब्रह्म देवी एसबीवी मंदिर, हापुड़, यूपी

497/500

थर्ड

आयुष गुप्ता

इंद्रपुरम पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद, यूपी

497/500

थर्ड

स्निग्धा बासु

विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा, यूपी

497/500

थर्ड

एल गोकुलनाथ

सोमरविले स्कूल, नोएडा, यूपी

497/500

थर्ड

मिष्ठी सिंघल

डीपीएस, गाजियाबाद, यूपी

497/500

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv