Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 25/02/2019 :12:36
सांगीपुर में सरेआम बाइक सवार 3 युवको ने मोबाइल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस के घटना स्थल पर देर से पहुचने पर लोगो मे आक्रोश !
 






सांगीपुर, प्रतापगढ़ (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : सांगीपुर में सरेआम बाइक सवार तीन युवकों ने निमंत्रण से लौट रहे मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई। कई संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर  पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश दी, लेकिन सभी फरार हैं। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर (रामगंज) निवासी निखिल तिवारी उर्फ ललित (22) पुत्र राकेश तिवारी की रामगंज में मोबाइल की दुकान है।निखिल तिवारी (22) पुत्र राकेश तिवारी रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिम देऊम में अपने परिवार के पुष्पेंद्र के घर आयोजित तिलकोत्सव में शामिल होने गया था  चंदन, सौरभ वहां से पहले चले आए। देर शाम निखिल बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में देउम चौराहे पर चंदन, सौरभ खड़े थे। दोनों ने निखिल को रोका और गाली गलौच करने लगे। इतने में चंदन के ललकारने पर सौरभ ने तमंचा निकालकर निखिल को गोली मार दी। गोली सीने में लगते ही वह गिर पड़ा। बगल में खड़े बाइक सवार के साथ चंदन, सौरभ दोनों भाग गए।20 मिनट तक सड़क पर ही पड़ीं थी बॉडी  उसके बाद आसपास के लोग लहूलुहान निखिल को सीएसी सांगीपुर अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली मारने के बाद हमलावर थरिया की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। निखिल इकलौता बेटा था। उसकी तीन छोटी बहने हैं। एसपी एस आनंद का कहना है कि मृतक और दोनों आरोपित दोस्त थे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद घटनास्थल से पिस्टल की मैगजीन बरामद की। पुलिस ने पश्चिम देऊम गांव से ही दो पुरुष व दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर रात मेें ही सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। एसओ सांगीपुर ने बताया कि मृतक के पिता तहरीर पर चंदन तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी निवासी देऊम पश्चिम, सौरभ सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी पिचूरा पूरे रामबक्स व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पिता ने चाय तो बेटे ने खोली थी मोबाइल की दुकान पश्चिम देऊम चौराहे पर राकेश तिवारी ने चाय की दुकान खोल रखी है। कुछ माह पहले बेटे निखिल ने भी पिता के चाय की दुकान के बगल मोबाइल की दुकान खोल ली थी। मोबाइल रिपेयरिंग के साथ ही रिचार्ज कूपन भी बेचता था। परिवार के लोग भी इस बात से हैरत में हैं कि निखिल की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। पिता राकेश भी अपने बेटे पर बराबर नजर रखता था।सूचना के बाद करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई। लोगों में पुलिस के विलंब से पहुंचने को लेकर आक्रोश देखने को मिला।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv