Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 02/11/2018 :13:52
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदेश सचिव और भाई की गोली मारकर हत्या, कर्फ्यू लगने के हालत पार्टी के कई दिग्गज पहुंचेंगे किश्तवाड़ !
 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया है. जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात हमलावर ने अनिल परिहार पर गोलियों की बैछार कर दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई. वहीं, मौके पर मौजूद अनिल परिहार के भाई अजीत परिहार को भी गोली लगी. गोली लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल गए. हालांकि, कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई. हमले की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने हत्या मामले में जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक हमलावर की पहचान नहीं की जा सकी है. प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी. जम्मू-कश्मीर BJP के प्रदेश सचिव की हत्या के बाद किश्तवाड़ इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. हत्या के बाद किश्तवाड़ में हिंसा फैल गई. गुसाए लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन और जिला अस्पताल पर हमला कर दिया. इलाके में साम्प्रदायिक दंगे की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जवानों को तैनात कर दिया है. हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परिहार बंधुओं की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि परिहार परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर राणा ने परिहार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने शाम 8 बजे परिहार बंधुओं की गोली मारी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनका भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से लौट रहे थे कि इसी दौरान उन पर करीब से गोलीबारी की गई. उन्होंने बताया कि हमलावर इन दोनों भाइयों का घर लौटने का इंतजार कर रहे थे और हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाने के लिए पिस्तौल का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया. शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों के साथ किश्तवाड़ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के हिस्से किश्तवाड़ में पहुंच रहे हैं। प्रदेश भाजपा के नेता, कार्यकर्ता शुक्रवार को परिहार और उनके भाई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। परिहार भाजपा को मजूबत बनाने के लिए प्रयासरत थे। गुरुवार शाम पौने पांच बजे उन्होंने उपाध्यक्ष पवन खजूरिया से पौना घंटा चर्चा की थी कि आरएसपुरा में किस तरह से भाजपा की कमेटी बनाई जाए। वह आरएसपुरा के प्रभारी थे। इससे पहले वह करीब तीन साल तक ऊधमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी रहे हैं। डोडा बचाओ आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे अनिल परिहार ने कई वर्ष पहले हुए डोडा बचाओ आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 2001 से परिहार के साथ भाजपा के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने वाले पवन खजूरिया ने दैनिक जागरण को बताया कि पार्टी ने एक अच्छा नेता खो दिया है। परिहार क्षेत्र में राष्ट्रवादी तत्वों को मजबूत बनाने में शुरू से सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। ऐसे में वह देशविरोधी तत्वों के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करते थे। अनिल परिहार को किश्तवाड़ के टूरिस्ट रिस्पेशन सेंटर (टीआरसी) के निकट बन रहे अपने नए मकान में रहना नसीब नही हुआ। इन दिनों वह नया मकान बनाने की व्यस्तता के कारण वह जम्मू नहीं आ पा रहे थे। वह अक्सर पार्टी के नेताओं को कहते थे कि जल्द मेरा घर बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में अब जब आप किश्तवाड़ आएंगे तो आपको वहां पर रहने में कोई भी मुश्किल नहीं आएगी। यह कायरतापूर्ण और मानवता को शर्मसार कर देने वाली कार्रवाई है। अपने मूल्यवान साथी को खो देने से शोक में हूं और ईश्र्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष अनिल परिहार व उनके भाई की हत्या से सदमे में हूं। राज्यपाल के सलाहकार विजय सिंह से इस घटना के संदर्भ में बात हुई है। पुलिस दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अपने साथी और भाजपा के प्रदेश सचिव व उनके भाई की हत्या के समाचार से सदमे में हूं। इस दुख को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। तुरंत किश्तवाड़ रवाना हो रहा हूं।  इस घटना के बाद लोगों में आक्रोष है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है। साथ ही जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इन इलाकों में इंटरनेट सिर्फ 2 जी स्पीड ऑर्डर पर चलेगा।भजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई लोगों ने इस वारदात की कड़ी निंदा की है। नेशनल कांफ्रेस के उमर अब्दुल्ला ने भी इसे दुखद करार देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इनके साथ ही प्रदेश भाजपा के नेता, कार्यकर्ता परिहार और उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि किश्तवाड़ व आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से ही उनकी हत्या की गई है। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने दोनों नेताओं की आतंकियों की ओर से गोली मारे जाने की पुष्टि की। अनिल रात लगभग नौ बजे अपने भाई अजीत परिहार (स्टेट फूड कॉरपोरेशन में कर्मचारी) के साथ घर लौट रहे थे। अपनी स्टेशनरी की दुकान से जैसे ही वे तापल गली में पहुंचे तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद वे भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए तो खून से लथपथ दोनों भाइयों को जमीन पर पड़े देखा। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां पहुंचे एसएसपी राजिंदर गुप्ता के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। किश्तवाड़ जिले के एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने बताया कि पूरे शहर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया है। घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भाजपा नेता अनिल परिहार की सुरक्षा में एक गनर तैनात था। बताते हैं कि घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस गनर की तलाश कर रही है। सुरक्षा में दो गनर तैनात हैं, जिसमें एक हमेशा साथ रहता था। माना जा रहा है कि गनर के साथ न होने की बात हत्यारों तक किसी ने पहुंचाई होगी

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv