Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 02/08/2018 :13:57
नाबालिग लड़की ने प्रेमी को बुलाया घर, दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत देखकर भाई ने ले ली जान; शव को फेंका नाले में !
 

 

आरोपियों का कहना है कि लड़के ने हमारी बहन की इज्जत पर वह हाथ डाला था, इसलिए उसकी हत्या कर दी लड़की ने प्रेमी को कॉल कर घर बुलाया, साथ देख भाइयों ने गला दबाकर ले ली जान; शव नाले में फेंका घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ और रोते-बिलखते मृतक के परिजन।

 

पटना दानापुर (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : अपने घर में भाई ने देखा बहिन को दुसरे के साथ अप्पतिजनक हालत में देखा तो लड़के की करदी हत्या 4 दिन से लापता 17 साल के युवक विकास कुमार की लाश आज महुआबाग स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र परिसर में नाले में मिली। लाश बोरे में बंद थी। विकास 27 जुलाई की रात से लापता था। 28 को उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद 29 जुलाई को उसके पिता सुनील दास ने रूपसपुर थाने में उसके गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का उसके घर के पास में रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के भाइयों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक और उस लड़की के बीच मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर लड़की के साथ ही उसके दो भाइयों और भाभी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वहीं, आरोपियों का कहना है कि अगर वे विकास की हत्या नहीं करते तो वह हमलोगों को मार देता। उसने हमारी बहन की इज्जत पर वह हाथ डाला था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। इस दौरान उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि घटना से कुछ ही देर पहले मृतक के फोन पर एक नंबर से कॉल आया था, जिस पर करीब एक मिनट तक बात हुई थी। उससे कुछ देर पहले उसी नंबर पर मृतक की करीब सवा घंटे तक बात हुई थी। जांच करने पर पता चला कि वह उस नंबर से पास की रहने वाली नाबालिग लड़की ने बात की थी। खोजबीन करते हुए परसा में छिपकर रह रही लड़की को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि लड़की ने ही कॉल कर मृतक को घर बुलाया था। घटना की रात आरोपी लड़की की बड़ी बहन के प्रसव को लेकर उसके दो भाई और भाभी फुलवारी स्थित अस्पताल गए थे। इस दौरान खुद को अकेला पाते हुए उसने अपने प्रेमी(विकास) को कॉल कर घर पर बुलाया। इस बीच लड़की के भाई-भाभी घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर आक्रोशित हो गए। इसके बाद लड़की भी अपने भाइयों की तरफ हो गई और फिर सभी ने गला घोंटकर युवक को मार डाला। जांच में जुटी पुलिस बुधवार को जब स्निफर डॉग को लेकर आलू अनुसंधान केंद्र पहुंची, तब बोरे में बंद लाश नाले में मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने मौके के नजदीक सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और आगजनी करते हुए गाड़ियों की आवाजाही बंद करा दी। लोगों का कहना था कि दूसरी जाति की युवती से प्रेम संबंधों को लेकर दबंगों ने साजिश के तहत ये हत्या की गई है। लोगों के उग्र तेवर देख कई थानों से पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर पहुंचे दानापुर के एसडीपीओ मनोज कुमार तिवारी ने समझा-बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv