Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
शिक्षा
By   V.K Sharma 05/06/2020 :17:41
DU SOL: डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के पहले और दूसरे वर्ष के तीन लाख छात्र आंतरिक मूल्यांकन से होंगे पास
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) प्रथम और द्वितीय वर्ष के तथा परास्नातक प्रथम वर्ष के कुल करीब तीन लाख छात्र बिना लिखित परीक्षा दिए केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण कर दिए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को एसओएल के विशेष कार्य अधिकारी प्रो. उमाशंकर पांडेय ने दी। ज्ञात हो कि एसओएल में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र सेमेस्टर मोड में नहीं पढ़ते हैं। यहां सेमेस्टर लागू करने को लेकर मामला अभी अदालत में लंबित है। इसलिए प्रथम वर्ष के छात्र भी केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण होंगे। जबकि, द्वितीय वर्ष के साथ भी डीयू के परीक्षा विभाग ने ऐसा करने का निर्णय लिया है। डीयू में एसओएल के विशेष कार्य अधिकारी प्रो. उमा शंकर पांडेय का कहना है कि हमारे यहां प्रथम वर्ष में परीक्षा नहीं हो पाई थी इसलिए प्रथम वर्ष के लगभग एक लाख 60 हजार छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण किया जाएगा। द्वितीय वर्ष के एक लाख 20 हजार छात्रों को भी केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण किया जाएगा। परास्नातक में सेमेस्टर सिस्टम पहले से लागू है। इसलिए दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को पिछले सेमेस्टर के अंक और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण किया जाएगा। तृतीय वर्ष के छात्रों की पदोन्नति क्यों नहीं? डीयू में विद्वत परिषद के पूर्व सदस्य पंकज गर्ग का कहना है कि जिस तरीके से डीयू द्वारा प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगले वर्ष में 50-50 की विधि से पदोन्नत करने का प्रावधान किया गया है वैसे ही अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम भी 50-50 की विधि से घोषित किया जा सकता है। प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्रों की लिखित परीक्षा नहीं होगी डीयू के परीक्षा विभाग ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन निकालकर स्पष्ट कर दिया है कि वह नियमित छात्रों के लिए स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा परास्नातक प्रथम वर्ष के सभी छात्रों की लिखित परीक्षा नहीं कराएगा। डीयू इन सभी छात्रों को पिछले सेमेस्टर के अंक का 50 फीसदी व आंतरिक मूल्यांकन के अंक के मूल्य का 50 फीसदी जोड़कर परीक्षा परिणाम तैयार करेगा।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv