Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अन्तरराष्ट्रीय
By   V.K Sharma 12/08/2018 :11:51
2019 में पीएम मोदी ने दिया एक करोड़ एनआरआई वोटर को  प्रॉक्सी वोटिंग का अधिकार
 
प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में एनआरआई को संबोधित करते हुए राष्ट्रवाद और भारतीय अस्मिता का कार्ड खेलते हैं जो उन्हें सीधे  विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जोड़ कर रखता है।


 नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) प्रधानमंत्री मोदी अपने विदेश दौरों में अकसर एनआरआई को संबोधित करते हैं। जिन देशों में बड़ी तादाद में एनआरआई मौजूद हैं, वहां प्रधानमंत्री अपने मेगा शो करते आए हैं। उनके विदेश दौरों को लेकर संबंधित देशों में रह रहे एनआरआई और भारतीय मूल के लोगों में भी काफी क्रेज देखा जाता रहा है।अब लोकसभा ने रेप्रिजेंटेशन ऑफ द पीपल (अमेंडमेंट) बिल, 2017 पर मुहर लगा दी है। इस बिल में एनआरआई (प्रवासी भारतीयों) को वोट देने की मंजूरी दी गई है। वोटर लिस्ट में शामिल एनआरआई अपने चुनाव क्षेत्र में किसी को अपनी तरफ से वोट देने के लिए अधिकृत कर सकता है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी की निगाह एक करोड़ से ऊपर एनआरआई वोटों पर है। बिल को लोकसभा की मंजूरी मिली है। दोनों सदनों से पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह बिल कानून की शक्ल ले लेगा। देश के कुल 543 लोकसभा क्षेत्रों में करीब 1.1 करोड़ एनआरआई वोट हैं। इसका मतलब है कि हर लोकसभा क्षेत्र में औसतन 21,000 वोट। अगर ये वोट एकमुश्त किसी के खाते में जाते हैं तो चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। ये एनआरआई भारत में अपने परिवार को भी प्रभावित कर सकते हैं। मान लीजिए कि एक परिवार में औसतन 3 वोटर ही हों तो इसका मतलब है कि हर लोकसभा क्षेत्र में औसतन 60 हजार से ज्यादा ऐसे वोट होंगे, जिन पर सीधे-सीधे एनआरआई का प्रभाव होगा। आजकल जिस तरह हर चुनावों में जीत का अंतर घटता जा रहा है, उसके मद्देनजर वोटरों का यह आंकड़ा बहुत हद तक निर्णायक भी साबित हो सकता है। बतौर पीएम एनआरआई से संवाद में मोदी आगे     प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 54 से ज्यादा देशों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने जिन देशों का दौरा किया है, उन देशों में करीब एक करोड़ एनआरआई रहते हैं।  मोदी ने अमेरिका में न्यू यॉर्क से लेकर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम देशों में प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया है। पिछले महीने 3 अफ्रीकी देशों के अपने दौरे के दरम्यान भी उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। खाड़ी देशों में बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं और पीएम जब भी खाड़ी देशों के दौरे पर गए तो भारतीय समुदाय को संबोधित करना नहीं भूले। विदेशों में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी इस बात पर विशेष जोर देते रहे हैं कि विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और कभी सांप-सपेरों के देश की छवि वाला भारत आज विश्व पटल पर सॉफ्ट पावर के तौर पर उभरा है।     प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में एनआरआई को संबोधित करते हुए राष्ट्रवाद और भारतीय अस्मिता का कार्ड खेलते हैं जो उन्हें सीधे  विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जोड़ कर रखता है। खास बात यह है कि इस समुदाय के बीच दमदार तरीके से अपनी बात रखने वाले वह इकलौते भारतीय नेता हैं और प्रधानमंत्री होना निश्चित तौर पर उनके पक्ष में जाता है। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv