Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अन्तरराष्ट्रीय
By   V.K Sharma 16/05/2018 :17:01
37 फिलिस्तीनियों की मौत 1600 से ज्यादा घायल
 
गाजा यरुशलम के गाजा में अमेरिकी दूतावास के खुलने से पहले सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। इस हिंसक प्रदर्शन में 37 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है,जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। गाजा-इजराइल सीमा के पास पत्रकारों को गोलियों की आवाज सुनाई दी।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को एक बयान जारी किया जिसमें फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास पर आरोप लगाया। आईडीएफ का अनुमान है कि लगभग 35 हजार लोग,गाजा और इजराइल के बीच सीमा पर 12 अलग- अलग स्थानों पर इक_े हुए थे और सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर एक टेंट
में हजारों लोग इक_े हुए थे। सेना ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर स्थित इजराइली सैनिकों पर शराब की बोतलों में आग लगा कर फेंका, टायर जलाया और पत्थरबाजी की। आईडीएफ ने यह भी कहा कि कि उसने विशेष रूप से हिंसक प्रदर्शन के दौरान, मिस्र के साथ सीमा के नजदीक रफह के पास तीन सशस्त्र फिलिस्तीनियों द्वारा हमला गया किया था। फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 443 लोग गोला बारूद, 320 लोग टियर गैस और 3 लोग रबर की गोलियों से घायल हुए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,पहला शिकार 21 वर्षीय अनास हमदान कदीह था, जिस खान यूनिस के पूर्व में इजराइली सेना ने गोली मार दी थी। इससे पहले इजराइल की सेना ने गाजा पर हवाई-गिराए गए पर्चे के जरिए लोगों को चेतावनी दी थी कि वे उस बाड़ के रास्ते ना आए जो गाजा को इजराइल से अलग करता है। अमेरिका ने मंगलवार को तेल अवीव से अपना दूतावास स्थानांतरित कर यरुशलम में खोल दिया। यह 2014 के बाद से सबसे भीषण हिंसा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के विवादास्पद कदम के तहत वहां अपना दूतावास खोलने की दिसंबर में घोषणा की थी। यरुशलम में दूतावास खुलने पर ट्रंप ने सुबह के अपने ट्वीट में इसे इजराइल के लिए एक महान दिन बताया। उन्होंने सुबह के इस ट्वीट में हिंसा का कोई जिक्र नहीं किया,लेकिन कहा,इस्राइल के लिए एक महान दिन।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv