41556 जिला आवंटन सहायक अध्यापको की भर्ती आज जारी होगी नियुक्ति पत्र सूची !
इलाहाबाद (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा :उत्तर प्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती के लिए
आवेदन मंगलवार से शुरू हो गए। 28 अगस्त तक ही आवेदन किए जा सकेंगे। सभी जिलों के लिए एक ही
आवेदन पत्र मान्य होगा। वहीं, 5 सितम्बर को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। हालांकि इस भर्ती
परीक्षा के लिए केवल 41,556 अभ्यर्थी ही पात्र हैं। परिषदीय स्कूलों में 41556 सहायक अध्यापकों की
नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की जिला आवंटन सूची शुक्रवार अपरान्ह को वेबसाइट पर
दिखेगी। एनआइसी में परिषद के अफसर सूची अपलोड कराने की प्रक्रिया में गुरुवार से
ही जुट गए हैं। अभ्यर्थी मंगलवार को भी शाम पांच बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन जिला
वरीयता और अन्य सूचनाएं दे सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी। जिस जिले में
आवंटन होगा, वहां पर एक से तीन सितंबर तक काउंसिलिंग होगी। परिषद सचिव
ने निर्देश दिया है जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं होंगे, उनके अभ्यर्थन पर विचार
नहीं किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती
की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 41556 अभ्यर्थियों से नियुक्ति के लिए 21 से 28 अगस्त तक आवेदन लिए गए।
ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए जिलों के विकल्प, उनके गुणांक, जिलों में उपलब्ध
रिक्तियों के प्रति आरक्षणवार काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों की सूची शुक्रवार
अपरान्ह से वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ और upbeb.org पर दिखेगी। उस सूची में
सम्मिलित अभ्यर्थी आवंटित जिले में एक से तीन सितंबर के मध्य आयोजित काउंसिलिंग
में संगत अभिलेखों के साथ प्रतिभाग करें। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि
काउंसिलिंग में जो अभ्यर्थी नहीं पहुंचेगा उसके अभ्यर्थन पर विचार नहीं किया
जाएगा। शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग वैसे तो सूबे के हर जिले में हो रही है,
क्योंकि सभी को कम या
ज्यादा पदों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। विकास में पिछड़े आठ जिलों को सबसे
अधिक पद दिए गए हैं, उन जिलों में तीन दिन में सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
पूरा कराना अफसरों के लिए बड़ी चुनौती है। कुछ बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वरिष्ठ
अफसरों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने का समय कम देने पर परेशानी भी बताई है। इसके
बाद भी सभी को तय समय में कार्य पूरा करने को कहा गया है। कई बीएसए ने तीन दिनी
काउंसिलिंग को महिला, पुरुष व दिव्यांग के लिए बांटा है तो अन्य जिलों में तीनों
वर्गों की एक साथ तीन दिन प्रक्रिया चलाने की तैयारी है। ऐसे ही अभ्यर्थियों से यह
भी शपथ पत्र के रूप में लिया जाएगा कि आवेदन की वेबसाइट पर दर्ज सभी सूचनाएं सही
हैं। इसमें सामान्य व ओबीसी को 500 रुपये और एससी-एसटी को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप
में देने होंगे। दिव्यांग को कोई शुल्क नहीं देना है। अभ्यर्थियों को जिस जिले में
तैनाती मिलेगी, उनका अंतर जिला यानी दूसरे जिले में तबादला नहीं होगा। 41,556शिक्षक भर्ती में 13,920 पद पिछड़े 8 जिलों को आवंटित किए गए
हैं। वहीं 27,636 पदों को प्रदेश के अन्य 67 जिलों में बांट दिया
है।फतेहपुर में 2000, चंदौली में 1520, सोनभद्र में 1760,
सिद्धार्थनगर में 1840,
चित्रकूट में 1040,
बलरामपुर में 1600,
बहराइच में 2720और श्रावस्ती में 1440पद आवंटित हुए हैं।