Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 17/06/2019 :22:22
जे.पी.नड्डा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , शाह बने रहेंगे पार्टी चीफ !
 





नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नड्डा के नाम पर सहमति बनी। आपको बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे नड्डा को इस बार सरकार में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि अमित शाह अगले 6 महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में ही जेपी नड्डा अब पार्टी के रोजाना के कामकाज को देखेंगे। फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि बीजेपी संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी। जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पूर्व की एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं. उन्हें इस बार जब मंत्रिमंडल से अलग रखा गया, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है.
नड्डा-शाह के नेतृत्व में ही पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव :- इस बीच लगभग 3 महीनों के बाद तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और में विधानसभा चुनाव होने को है. इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. इसके अलावा साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव है. बीजेपी इन राज्यों में अपने अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनावी रण में उतरेगी.कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर अमित शाह ने जे पी नड्डा को बधाई दी है. अमित शाह ने लिखा, "भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जेपी नड्डा को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई देता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होगी और हम मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे 58 वर्षीय नड्डा को लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां चुनावों में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बाद भी 80 में से बीजेपी ने 62 सीटें जीती हैं। तीन बार विधायक रहे नड्डा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का विश्वासपात्र माना जाता है। पार्टी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होने वाला है और इसके कुछ महीनों तक चलने की संभावना है।  
'शाह ने खुद कहा, अध्यक्ष पद किसी और को दें' :- राजनाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया, 'बीजेपी ने अमित शाह के नेतृत्व में कई चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें गृह मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने (अमित शाह) खुद कहा था कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।' रक्षा मंत्री ने बताया, ‘बैठक में आज अमित शाह (बीजेपी अध्यक्ष) ने कहा कि वह पार्टी को पर्याप्त समय देने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके पास केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है इसलिए यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष का पद किसी अन्य व्यक्ति को दिया जाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि हालांकि बोर्ड के सदस्यों ने शाह से अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया जब तक बीजेपी सदस्यता अभियान और चुनाव समाप्त नहीं हो जाता।शाह ने उनकी जगह किसी और को यह पद देने पर जोर दिया तो निर्णय लिया गया कि जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv