Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 04/05/2019 :20:18
दिल्ली/ रोड शो के दौरान युवक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा, सिसोदिया बोले- मोदी-शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं?
 





नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा  : दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने रोड शो के दौरान थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस वक्त हुई, जब अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ब्रजेश गोयल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला शख्स उनसे नाराज था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मोतीनगर में आप उम्मीदवार बृजेश गोयल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. युवक अचानक से रोड शो कर रहे केजरीवाल के बोनट पर चढ़ा और उन्हें को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद आप समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले शख्स को पीट दिया. फिलहाल युवक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.  थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो दिल्ली के ही कैलाश पार्क इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मारने के बाद उस शख्स को 'आप' कार्यकर्ताओं ने नीचे गिरा लिया और पिटाई की।
सिसोदिया बोले, क्या हत्या कराना चाहते हैं मोदी और शाह : दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसके लिए सीधे तौर पर मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? 5 साल सारी ताक़त लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके। अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो कायरो! ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है।'
'आप' ने कहा, दिल्ली में यूं रोक नहीं पाओगे : आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक हुई है। यही नहीं पार्टी ने इसे विपक्ष द्वारा प्रायोजित घटना करार देते हुए कहा है कि हम इस कायराना हरकत की निंदा करते हैं और इससे दिल्ली में आम आदमी पार्टी को रोका नहीं जा सकेगा। 
बीजेपी ने कहा, इसके पीछे खुद अरविंद केजरीवाल : हालांकि इन आरोपों को लेकर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इसके पीछे खुद अरविंद केजरीवाल ही हैं। बीजेपी के प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से नाराज है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कोई कार्यकर्ता ऐसी चीजों में यकीन नहीं करते। मैं इसको सही नहीं ठहराता, लेकिन पहले भी उन्होंने मुखौटा पहनकर खुद को थप्पड़ मरवाया है। मुझे नहीं लगता कि इस बार उन्हें कोई सहानुभूति मिलेगी। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर मोेदी सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं।''
2014 में एक ऑटो रिक्शा चालक ने केजरीवाल पर किया था हमला : यह पहला मौका नहीं है, जब केजरीवाल पर सार्वजनिक तौर पर हमला हुआ हो। इससे पहले 2014 में एक ऑटो रिक्शा चालक ने रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था। इससे पहले 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी थी।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv