लोकसभा चुनाव 2019 : 91 सीटों पर पहले चरण का मतदान संपन्न, जानिए किस राज्य में हुई कितनी वोटिंग !
नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2 जबकि महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हुई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले गए. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो गया. अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. आंध्र प्रदेश में 66 फीसदी और तेलंगाना में 60 फीसदी मतदान पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ में 56 फीसदी मतदान हुआ जबकि अंडमान-निकोबार में 70.6 फीसदी वोट पड़े। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में पहले चरण के लिए वोटिंग हुई। वहीं, अंडमान-निकोबार की भी एक ही सीट पर पहले चरण के लिए वोट पड़े। पहले चरण के लिए आंध्र प्रदेश 66 फीसदी और तेलंगाना में 60 फीसदी मतदान हुआ। पहले दौर में कुल 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 91 सीटों के लिए मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की विधानसभाओं के लिए भी मतदान हुआ। इस दौरान आचार संहित उल्लंघन के 570 मामले सामने आए।
जम्मू-कश्मीर की दो सीटों के लिए 54 फीसदी मतदान हुआ
वहीं, उत्तराखंड में 57.49 फीसदी मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में 54 फीसदी मतदान हुआ। यहां की दो सीटों- बारामूला व जम्मू के लिए पहले चरण के चुनाव में वोटिंग हुई थी। बारामुला में 32 फीसदी व जम्मू में 68 फीसदी मतदान हुआ। सिक्किम में पहले चरण के लिए कुल 69 फीसदी मतदान हुआ। जबकि नगालैंड में 78 फीसदी मतदान हुआ। इन दोनों राज्यों की एक-एक लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोटिंग हुई। मुख्य उप चुनाव आयुक्त ने बताया कि मिजोरम की एक सीट के लिए 69 फीसदी मतदान हुआ। मणिपुर में कुल 78.2 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि त्रिपुरा में 81.8 फीसदी वोटिंग हुई। यहां भी लोकसभा की एक ही सीट के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम की पांच लोकसभा सीटों पर 68 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए 81 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुल वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में ईवीएम डैमेज की 6 घटनाएं सामने आई उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जनता ने बिना डरे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहले चरण के चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन को लेकर कुछ घटनाएं भी सामने आईं। आयोग ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश में ईवीएम के डैमेज होने की छह और अरुणाचल प्रदेश में 5 घटनाएं सामने आई। वहीं, मणिपुर में दो, बिहार में एक और पश्चिम बंगाल में ईवीएम डैमेज की एक घटना सामने आई।
वही चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक यूपी की 8 सीटों पर कुल 63 फीसदी मतदान हुआ है. सहारनपुर में 70 फीसदी, कैराना में 62 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 66 फीसदी, बिजनौर में 65 फीसदी, मेरठ में 63 फीसदी, बागपत में 63 फीसदी, गाजियाबाद में 57 फीसदी और गौतम बुद्ध नगर में शाम छह बजे तक 60 फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक अंतिम वोट फीसदी में इजाफा हो सकता है.वहीं, बिहार की 4 सीटों पर शाम 6 बजे तक 53 फीसदी वोटिंग हुई है. जमुई (सुरक्षित क्षेत्र) में 54 फीसदी, औरंगाबाद में 49 फीसदी, नवादा में 52 फीसदी और गया (सुरक्षित क्षेत्र) में 56 फीसदी वोटिंग वोटिंग हुई. देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही वोटिंग की इजाजत है. अब सिर्फ उन लोगों को वोट डालने दिया जाएगा जो पहले से कतार में लगे हुए हैं. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावति बस्तर में पोलिंग पार्टी शांतिपूर्ण मतदान कराकर वापस लौट रही हैं. छत्तीसगढ़ में हाल में वोटिंग से ठीक पहले नक्सल हमला हुआ था और यहां के कई इलाके संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं.पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद शाम 7 बजे लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकेटेश्वर लू प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में मतदान से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई जाएगी. ताजा आंकड़ों के मुताबिक यूपी की बागवत सीट पर 5 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग हो चुकी है वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर करीब 63 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं. पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों समेत देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बसपा ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बसपा के वोटरों को यूपी पुलिस पोलिंग बूथ तक जाने से रोक रही है. बसपा की ओर से कहा गया है कि कई पोलिंग बूथों पर जहां बसपा वोटरों को, विशेष तौर पर दलितों को वोट डालने से पुलिस द्वारा रोका जा रहा है. बसपा ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों के इशारों पर पुलिस ऐसी कार्रवाई कर रही है. पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल इस मामले में दखल देने की अपील की है. नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले ने दावा किया है कि वह नितिन गडकरी के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने जान बूझकर गडकरी को नीचा दिखाने की कोशिश की है और दोनों नेताओं के बीच विवाद चल रहा है. पटोले ने कहा कि नागपुर में गडकरी ने जो भी विकास कार्य कराएं हैं, उनसे नई समस्याएं पैदा हुई हैं. जैसे जवभराव और मेट्रो रेल ट्रैक्स में बढ़ोतर का बोझ जनता पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने कोई जाति कार्ड नहीं खेला. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग के बीच दावा किया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को भारी बढ़त मिल रही है. कैराना और सहारनपुर में हम काफी आगे हैं, नोएडा और गाजियाबाद में एकतरफा बढ़त है, वहीं मेरठ बिजनौर में भी जीतेंगे और बागपत और मुजफ्फरनगर में भी हमारी स्थिति मजबूत है. उन्होंने कहा कि इस बार ध्रुवीकरण नहीं बल्कि पलायन के बाद हालात सुधरने का असर हुआ है जो लोग छोड़ कर गए थे वह वापस आए हैं. शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा है कानून व्यवस्था इस चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है. हमारे पास जाट और गुर्जरों के बड़े नेता हैं और इनका असर भी है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज और विकास पर वोट मिल रहा है और लोग भारी तादाद में घरों से निकल रहे हैं. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल को होगी. आयोग के मुताबिक में अंडमान और निकोबार में कुल 70.67 फीसदी मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर 56 फीसदी मतदान हुआ. तेलंगाना में 60 फीसदी मतदान, आंध्र प्रदेश में 66 फीसदी मतदान हुआ.