Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 23/03/2019 :15:34
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने आज जारी कि 36 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, पुरी से संबित पात्रा को टिकट !
 





 

 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने लगे हैं. सत्ता पर फिर से पकड़ बनाए रखने को लेकर कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बीजेपी शनिवार को अपनी चौथी सूची जारी कर सकती है. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची होली के दिन जारी की थी और इसके बाद से अब तक कुल 3 सूची जारी कर चुकी है. आज जारी होने वाली चौथी सूची में बीजेपी झारखंड, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा और मध्य प्रदेश के 50 ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तीसरी सूची जारी करते हुए 36 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस सूची में पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने ओडिशा (5), महाराष्ट्र (6), असम (1), मेघालय (1) और आंध्र प्रदेश (23) के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी 36 उम्मीदवारों की यह लिस्ट शुक्रवार देर रात जारी की गई है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए भी 6-6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में असम और मेघालय से लोकसभा चुनाव के लिए 1-1 उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है। भाजपा द्वारा जारी किए गए 36 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में संबित पात्रा का नाम प्रमुख है। संबित पात्रा ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। इससे पहले भाजपा की पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। बिहार की सभी 17 सीटों पर फैसला हो चुका है लेकिन सूची को प्रदेश कमेटी को भेजा गया है। दूसरी लिस्ट में एकमात्र उम्मीदवार घोषित करते हुए दमन और दीव से लालू भाई पटेल के नाम का ऐलान किया था।इस तरह अब तक कुल 221 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। इन सीटों पर एलान प्रदेश कार्यालय की ओर से ही होगा। भाजपा में हाल में शामिल हुए जय पांडा को ओडिशा के केंद्रपाड़ा से टिकट मिला है। भाजपा ने उम्मीदवार की दूसरी सूची भी जारी की। जिसमें दमन और दीव संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लालूभाई पटेल का नाम तय किया है। निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अप्रैल को तीसरे चरण में है। इसके अलावा बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के 43, ओडिशा से 2 और मेघालय के एक उपचुनाव लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. बीजेपी ने कई दौर की चली बैठक और चर्चा के बाद गुरुवार को होली के दिन अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे अप्रत्याशित फैसला अमित शाह को गांधीनगर से लोकसभा टिकट दिए जाने का था, क्योंकि इस सीट पर लालकृष्ण आडवाणी सांसद थे और उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया था. आडवाणी 1991 से लेकर इस सीट पर 6 बार से सांसद रहे हैं. 1998 के बाद से वह गांधीनगर से लगातार 5 बार सांसद रहे. पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ और स्मृति ईरानी को अमेठी से लड़ने के लिए टिकट दिया गया. पिछली बार भी ये लोग यहीं से चुनाव लड़े थे.

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv