अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान पर राहुल गांधी को घेरा, कहा - जवानों पर राजनीति करना बंद करे कांग्रेस और शहीदों के परिवार और देश की जनता से मांगें माफी !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बनाया है। अमित शाह
ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान सही नहीं है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही
है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को सैम पित्रोदा के बयान पर शहीदों के
परिवारों और जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ किनारा करने से कुछ
नहीं होगा। देश की जनता उनकी नीति को समझती है और इसीलिए उसने कांग्रेस को ही
किनारे लगा दिया है। शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी के विदेश विभाग के कोऑर्डिनेटर और चुनाव
घोषणा पत्र समिति के सदस्य सैम पित्रोदा का जो बयान आया, वह काफी चिंताओं को जन्म देने वाला है।' अमित शाह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या
पाकिस्तान को आतंकवाद का जवाब नहीं दिया जाना चाहिए? जब चुनाव नजदीक आते हैं
तो कांग्रेस तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। क्या वोट बैंक की राजनीति
शहीदों से ऊपर हो सकती है?
कांग्रेस के इस बयान से जवानों की शहादत का अपमान हुआ है।
देश को नुकसान पहुंचाने वालों का हौंसला बढ़ा है। शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने एयर स्ट्राइक पर उठे सवालों का जवाब मांगा
था। किसने सवाल उठाए थे, आप किस पर सवाल उठा रहे हैं? आपको इनका जवाब देना
चाहिए। यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिया था कि आप खून
की दलाली करते हो। आप किसको खुश करना चाहते हो? पूरा देश इसे समझता है।
शाह ने कहा कि पित्रोदा ने कहा था कि कुछ लोगों की हरकत पर पूरे देश को दोषी
ठहराना चाहिए, इस पर राहुल को यह बताना चाहिए कि क्या वह आतंकी घटनाओं के
लिए पाक को जिम्मेदार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि राहुल को यह भी बताना चाहिए कि
पित्रोदा के बातचीत से आतंकवाद से निपटने की बात पर उनकी क्या नीति है।शाह ने तीखा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस
अध्यक्ष को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या वह ऐसे जघन्य हमले को सामान्य घटना
मानते हैं। बीजेपी चीफ ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त राहुल गांधी ने 'खून की दलाली' की बात कही थी और अब एयर
स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं। अमित शाह ने कहा देश को हताहत करने में लगे लोगों
का मनोबल बढ़ा है। 7 मार्च को खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर
उठे सवालों के जवाब मिलने चाहिए। आप किसके जवाब चाहते हैं। कौन सवाल उठा रहा है।
वह परोक्ष रूप से किसका समर्थन कर रहे हैं।' कांग्रेस की ओर से
पित्रोदा के बयान को निजी बताने पर शाह ने कहा कि राजनीति में कुछ भी निजी नहीं
होता है। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस को एक सलाह देना चाहता हूं कि आपके किनारे को
जनता ठीक तरह से समझती है और आपको किनारे कर दिया है। कभी पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, नवजोत सिंह सिद्धू, मणिशंकर अय्यर और कभी संदीप दीक्षित जैसे लोगों के बयान को
व्यक्तिगत बयान देते हो। लेकिन, इन्हें कुछ नहीं होता है। यह राहुल गांधी की रणनीति का
हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष को अब स्वयं माफी मांगनी चाहिए।'जेएनयू में जब नारे लगते हैं तो आप वहां भी पहुंच जाते हो।
ये भी वोट बैंक की राजनीति है। कल जो बयान आया उससे कांग्रेस ने किनारा कर लिया।
जनता इसे बखूबी समझती है। कभी बीके हरिप्रसाद, कभी दिग्विजय सिंह, कभी कपिल सिब्बल, नवजोत सिंह सिद्धू के
बयान को व्यक्तिगत बयान बता देते हो। इन्हें कुछ नहीं होता। ये कांग्रेस अध्यक्ष
के इर्द गिर्द बने रहते हैं। देश की जनता इसे समझ चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष को
इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।