Breaking News
नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  विशेष स्तंभ: बाबासाहेब का 'महामंत्र' और 21वीं सदी की चुनौतियां  |  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद इस्लामाबाद से बिना किसी समझौते के लौट आए  |  दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया  |  नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  
महिला जगत
By   V.K Sharma 25/08/2018 :15:09
अब घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट नमकीन, इस विधि के साथ
 



नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड )  आकाश मिश्रा :  बहुत से भारतीय घरों में लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली नमकीन जेब पर भारी तो पड़ती है ही, साथ ही वह उतनी हेल्दी भी नहीं होती। ऐसे में क्यों न आप, घर पर ही एक बेहतरीन नमकीन तैयार करें। जी हां, घर पर डाईफ्रूट्स से तैयार की गई नमकीन स्वादिष्ट तो होती है ही, साथ ही यह आपके लिए हेल्दी भी रहेगी और यकीन मानिए, एक बार आपको घर पर बनी हुई इस नमकीन का चस्का पड़ गया न, तो आप बाजार की नमकीन को हाथ लगाना भी पसंद नहीं करेंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर बनने वाली इस नमकीन की विधि के बारे में−

 

सामग्री :- तेल , एक कप कद्दूकस किए हुए आलू , एक कप तीन−चार घंटे भिगोई हुई चना दाल ,एक कप मुरमुरे , 100 ग्राम पोहा , 100 ग्राम मक्की चिप्स , 100 ग्राम मूँगफली दाना , 100 ग्राम साबुत मसूर दाल , 100 ग्राम चना दाल , 100 ग्राम मूँग दाल , 100 ग्राम बेसन बूंदी , 50 ग्राम काज , 50 ग्राम बादाम , 50 ग्राम किशमिश , 1½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर , ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर , ½ कढ़ी पत्ता , 1- 2 छोटा चम्मच चाट मसाला स्वादानुसार , 500 ग्राम तेल तलने के लिए , 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा , 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च , नमक स्वादानुसार

 

विधि :- घर पर लजीजदार नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल लेकर उसे हाई फ्लेम पर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाएं तो मीडियम फ्लेम पर आलू का लच्छा डालकर डीप फ्राई करें। आलू के लच्छे को डीप फ्राई करने से पहले आलू को कद्दूकस करें और फिर उसे करीबन दो से तीन बार धोएं। इसके पश्चात उसे एक कॉटन के टॉवल पर रखकर पंखे के नीचे अच्छे से सुखाएं। अब इस फ्राई को निकालें। इसके बाद आप इस तेल में चना दाल डालें। चना दाल को भी पहले आलू के लच्छे की तरह तैयार करें। जब चना दाल तैयार हो जाए तो उसे बाहर निकाल लें। आप चाहें तो चना दाल की जगह मूंग दाल का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके बाद बारी आती है पोहे को फ्राई करने की। जब तक पोहे लाइट गोल्डन ब्राउन न हो जाएं, तब तक उन्हें पकाएं। अब इसे निकाल कर इसमें मुरमुरे फ्राई करें। अब आप गैस का फ्लेम लो करें और इसमें बादाम डालकर भूनें। इसके बाद इसमें काजू भूनें। अब आप ठीक इसी तरह मूंगफली भी तैयार करें। अब बारी आती है मखाने भूनने की। मखाने भूनने के बाद आप करीपत्ता भी भून लें। करीपत्ते का फ्लेवर आपकी नमकीन के स्वाद को बढ़ाएगा। अब एक बड़ा बर्तन लें और आलू का तैयार लच्छा छोड़कर बाकी सारी भूनी हुई सारी सामग्री डालें। इसमें आप आधा कप किशमिश व करीपत्ता भी मिक्स करें। इसके पश्चात इसमें कुछ मसाले मिलाएं। सबसे पहले तो इसमें थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें आलू के लच्छे भी डालें और मिलाएं, ताकि नमकीन में खट्टा−मीठा सारा फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाए। आपकी नमकीन बनकर तैयार है। अब आप इसे ठंडा होने दें। जब यह नमकीन अच्छे से ठंडी हो जाए तो इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें और चाय के साथ इसका आनंद लें।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv