Breaking News
नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  विशेष स्तंभ: बाबासाहेब का 'महामंत्र' और 21वीं सदी की चुनौतियां  |  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 घंटे की लंबी बातचीत के बाद इस्लामाबाद से बिना किसी समझौते के लौट आए  |  दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया  |  नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  
महिला जगत
By   V.K Sharma 02/08/2018 :16:53
ऐसे बनाएं घर पर पनीर भुजिया , की लोग तारीफ करते रह जाये !
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) : पनीर एक ऐसा व्यजंन है, जिसे आप चाहे किसी भी तरह से बनाएं, यह खाने में लाजवाब ही लगता है। कुछ लोग इसे चाट की तरह खाते हैं तो कुछ लोग सब्जी की तरह। लेकिन आप चाहे इसे किसी भी रूप में खाएं, यह आपको पसंद ही आएगा। तो चलिए आज हम आपको पनीर की एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पनीर भुर्जी की। आपने बाजार में तो कई बार पनीर भुर्जी खाई होगी लेकिन आज हम सिंपल पनीर भुर्जी को एक ट्विस्ट के साथ बना रहे हैं। तो जानिये इसे बनाने की विधि के बारे में :-

 

सामग्री :- तेल / प्याज बारीक कटे हुए / टमाटर बारीक कटे हुए / शिमला मिर्च बारीक कटे हुए / पनीर / केचअप / नमक / लाल मिर्च / मटर उबली हुई / हरा धनिया / एक लम्बी कटी हुई हरी मिर्च / घिसा हुआ अदरक |

 

विधि- पनीर भुर्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने दें। इसके बाद आप इसमें टमाटर डालें। अब आप इसमें घिसा हुआ अदरक, डालें और चलाएं। अब इसमें नमक और लाल मिर्च डालकर थोड़ा सा पानी डालें और टमाटर के गलने तक पकाएं। इसके बाद इसमें उबली हुई मटर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और लिड लगाकर कुछ देर हल्का पकने दें। इससे मटर नरम हो जाएंगी। अब इसमें पनीर मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें शिमला मिर्च डालें। बाद में शिमला मिर्च डालने से इसका क्रंचीनेस बना रहेगा, जो खाने में काफी अच्छी लगता है। अब बारी आती है इसमें ट्विस्ट देने की। इसके लिए आप इसमें एक चम्मच टोमैटो केचअप, एक लम्बी कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। आपकी पनीर भुर्जी तैयार है। आप इसे सर्विंग बाउल में निकालें और रोटी, परांठे या ब्रेड के साथ खाएं। यह काफी टेस्टी लगेगी।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv