Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अध्यात्म
By   V.K Sharma 04/07/2020 :22:47
5 जुलाई को चंद्र ग्रहण पर बन रहा गज केसरी योग, जानिए किन राशि वालों के लौटेंगे अच्छे दिन
 


गुरु पूर्णिमा का महत्व और इसका किस किस राशि वालो पर क्या प्रभाव होगा ,बता रहे है प्रख्यात ज्योतिष आचार्य मुक्ति नारायण पांडेय

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) कहते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा का महत्व, Guru purnima ka mahtv, बहुत अधिक बताया गया है । इस दिन अपने गुरु की पूजा का विधान है। यह दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिन भी है। इनकी माता मछुआरे की पुत्री सत्यवती और पिता ऋषि पराशर थे। वे संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे, जिन्होंने महाभारत की रचना की थी साथ ही उन्होंने 6 शास्त्रों, 18 पुराणों की भी रचना की। उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी वेदों को विभाजित किया। इसी कारण इनका नाम वेद व्यास प्रसिद्ध हुआ। 


व्यासजी द्वापर युग के अंतिम भाग में प्रकट हुए थे। उन्होंने अपनी सर्वज्ञ दृष्टि से समझ लिया कि कलियुग में मनुष्यों की शारीरिक एवं बौद्धिक शक्ति बहुत कम हो जाएगी। इसलिए कलियुग में मनुष्यों को वेदों का अध्ययन करना उनका ज्ञान प्राप्त करना संभव नहीं रहेगा। इसी कारण व्यासजी ने वेदों के चार विभाग कर दिए।

वह आदिगुरु कहलाते है मान्यता है कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि व्यासजी ने सबसे पहले अपने शिष्यों एवं ऋषि मुनियों को शास्त्रों का ज्ञान प्रदान किया था, और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) नाम से भी जाना जाता है।


गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) से चार महीने तक ऋषि-मुनि एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं, इस समय मौसम भी अनुकूल होता है अत: उनके अनुयायी उनके शिष्य, भक्त जन अपने गुरु के चरणों में उपस्थित रहकर ज्ञान, भक्ति, शान्ति, योग एवं अपने कर्तव्यों के पालन आदि की शिक्षा प्राप्त करते है, उनके सत्संग का लाभ उठाते है ।Guru purnima ka mahtv, गुरु पूर्णिमा का महत्व

हिन्दु धर्म शास्त्रों में गुरू को अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश देने वाला कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार गुरु की कृपा से ही धर्म, ज्ञान, सांसारिक कर्तव्यों का पालन एवं ईश्वर की भक्ति संभव है ।


“गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपके जिन गोविंद दियो बताय”॥

इस श्लोक में गुरु को ईश्वर से भी अधिक महत्व दिया गया है क्योंकि वह ही हमें अज्ञान रूप अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर लेकर जाता है और उसी के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति होती है 

“गुरु” दो अक्षरों से मिलकर बना है, ‘गुरु’ शब्द का अर्थ – ‘गु का अर्थ- ‘अंधकार’ है और ‘रु’ का अर्थ- ‘उसको हटाने वाला’ होता है।

अर्थात अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले, जीवन को ज्ञान से प्रकाशित करने वाले को ‘गुरु’ कहते है।


गुरु अपने शिष्य को नया जन्म देता है, गुरु अपने शिष्य की ना केवल समस्त जिज्ञासाएं ही शान्त करता है वरन वह उसको जीवन के सभी संकटो से बाहर निकलने का मार्ग भी बतलाता है । गुरु ही शिष्य को सफलता के लिए उचित मार्गदर्शन करता है, अपने शिष्य को नयी ऊँचाइयों पर ले जाता है। गुरु वह होता है जिसमें दूसरो का उद्दार करने की क्षमता होती है, वह स्वयं का उद्दार तो नहीं करता है लेकिन गुरु की कृपा प्राप्त करने वाले उनके निकट आने वाले का कल्याण निश्चित है ।


शास्त्रों के अनुसार जीवन में ज्ञान, प्रभु भक्ति, सुख-शान्ति और देव ऋण, ऋषि ऋण एवं पितृ ऋण से मुक्ति पाने के लिए, अपने समस्त कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए सच्चे गुरु की नितान्त आवश्यकता होती है। वास्तव में जिस भी व्यक्ति से हम से कुछ भी सीखते हैं , वह हमारा गुरु होता है और हमें उसका अवश्य ही सम्मान करना चाहिए।


आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2020 में यह पर्व 05 जुलाई को मनाया जाएगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

गुरु पूर्णिमा के दिन यह ग्रहण लगने के कारण इस दिन पूजा, जप,तप, दान, पुण्य का महत्व बहुत ज्यादा हो गया है।

आषाढ़ पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 4 जुलाई को सुबह 11:33 बजे से होगा जो अगले दिन 5 जुलाई को सुबह 10:13 बजे तक रहेगी ।


वैसे तो हमें सदैव ही अपने गुरु का पूर्ण आदर एवं सम्मान करना चाहिए लेकिन शास्त्रों में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा ‘गुरु पूर्णिमा’ (Guru Purnima) को गुरु सम्मान करना अत्यन्त पुण्यदायक माना है । प्राचीन काल से ही इस दिन लोग अपने गुरु का सम्मान करते हैं । इस दिन गुरु को गुरु दक्षिणा देने की भी परंपरा है।


गुरु पूर्णिमा के दिन भक्तो की आस्था सैलाब उमड़ पड़ता है । लोग अपने गुरु को पुष्प भेंट करते है उनका माल्यापर्ण करते हैं उन्हें अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य से फल, मिष्ठान, वस्त्र, और उपहार आदि अर्पित करके उनका पूजन करते है उनका आशीर्वाद, उनकी कृपादृष्टि प्राप्त करते है । गुरु पूर्णिमा के दिन अपने माता -पिता, बड़े भाई-बहन आदि की भी अवश्य ही पूजा करनी चाहिए।


गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन समस्त मनुष्यों को अपने गुरु का आशीर्वाद अनिवार्य रूप से लेना चहिये। गुरु का आशीर्वाद सभी विद्यार्थी , समस्त छोटे-बड़े के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्द्धक, कल्याणकारी और समस्त संकटो से रक्षा करने वाला होता है ।


गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन हमें ‘गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये’ मंत्र की माला का अवश्य ही जाप करना चाहिए ।इस दिन हमें व्यासजी, ब्रह्माजी, गुरु बृहस्पति, गुरु शुक्राचार्य, गोविंद स्वामीजी और आदि गुरु शंकराचार्यजी के नाम का अवश्य ही स्मरण , ध्यान करना चाहिए, उनसे अपनी जाने अनजाने में की गयी गलतियों के लिए माँगनी चाहिए।


इस दिन सप्त ऋषियों ऋषि वशिष्ठ,ऋषि कश्यप, ऋषि अत्रि, ऋषि जमदग्नि, ऋषि गौतम, ऋषि विश्वामित्र और ऋषि भारद्वाज का स्मरण भी अवश्य ही करें ।

चंद्र ग्रहण पर बन रहा गज केसरी योग, 5 राशि वालों के लौटेंगे अच्छे दिन

5 जुलाई को लगने वाले साल के तीसरे चंद्र ग्रहण पर गज केसरी योग बन रहा है. चंद्रमा और गुरु इस दौरान धनु राशि में होंगे. एक राशि में दोनों ग्रहों की युति गज केसरी योग बनाती है. चंद्र ग्रहण के दौरान बना गज केसरी योग कई राशि के जातकों का भाग्य खोल सकता है. मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण पर गज केसरी योग का ज्यादा लाभ मिलेगा.


मीन- चंद्र ग्रहण के दौरान बन रहे गज केसरी योग से आपकी सेहत में सुधार होगा. आपको देर-सवेर ही सही, लेकिन अपने परिश्रम का फल मिलेगा जरूर. गज केसरी योग से चंद्र ग्रहण की अवधि आपके लिए शुभ रहने वाली है.


वृषभ- चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी नौकरी और व्यापारिक मामलों पर भी पड़ना था, लेकिन गज केसरी योग के चलते आपको इसका लाभ मिलेगा. हालांकि धन प्राप्ति के लिए पर्याप्त परिश्रम की आवश्यक्ता होगी.

मिथुन- लंबे वक्त से लटके कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हल होंगी. प्रॉपर्टी में किए गए पिछले किसी निवेश से अब फायदा मिलना शुरू होगा. धन के मामले में सूझबूझ से काम लेना शुरू करेंगे. सहकर्मियों के साथ उलझने से मुश्किलें बढ़ें


कर्क- करियर से जुड़े मामलों में गज केसरी योग आपको लाभ पहुंचाने वाला है. आय में वृद्धि होगी. परिश्रम करने वाले उचित लाभ की उम्मीद रख सकते हैं. खराब दौर से गुजरने वाले लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव आ सकते है


सिंह- प्रॉपर्टी, निवेश या कानूनी मामलों से दूरी बनाएं रखने में ही भलाई है. यह समय आपके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. नौकरी और व्यापार के मामले में सब पहले की तरह ही ठीक चलता रहेगा. गज केसरी योग से सम्मान में वृद्धि होगी.

कन्या- कन्या राशि वालों को गज केसरी योग का कम लाभ होगा. प्रॉपर्टी के मामलों में दिक्कतें हो सकती हैं. बैंक का कर्ज या लोन चुकाने में असमर्थ रहेंगे. ये ग्रहण आपके लिए कई तरह की परेशानी लेकर आ रहा है. खर्च करते समय घर के बजट का भी ध्यान रखें.


तुला- आपके शत्रु और विरोधी शांत होंगे. आपके रुके हुए काम इस ग्रहण पर बन रहे गज केसरी योग की वजह पूरे होंगे. इस ग्रहण के प्रभाव से आपको करियर में सफलता मिले


वृश्चिक- गज केसरी योग आपको मजबूत निर्णय लेने में कारगर बनाएगा. इस दौरान तय की गई आपकी रणनीतियां लंबे वक्त तक लाभ देंगी. घर में खुशहाली आएगी और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे.

धनु- गज केसरी योग के कारण विवाह के योग बन रहे हैं. जिंदगी में किसी के आने की ख्वाहिश इस वक्त पूरी हो सकती है. हालांकि शुभ कार्यों को करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. मांगलिक कार्य करने से बचें


मकर- अनायास धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है. पुरानी गलतियों को सुधारने का इससे सुनहरा मौका फिर नहीं मिलेगा. आपके लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है

कुंभ- अगर आप अपने जीवन और करियर में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं. तो ये ग्रहण आपके लिए बहुत सारे सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है.


मीन- गज केसरी योग के चलते आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है. भाग्योदय होगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. मानसिक तनाव बढ़ सकता है

आचार्य मुक्ति नारायण पांडेय ज्योतिष परामर्श केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़*




V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv