बादशाहपुर में श्रीमद कथा का शुभारंभ कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया
बादशाहपुरत्नश्री कृष्णामृत समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद कथा का हुआ शुभारंभ। भागवत कथा शुरू होने से पहले महिलाओं ने पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया मुकेश जैलदार, दिनेश यादव (सनस्टील) और दिनेश यादव दिलवालिया के निरीक्षण में कथा के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रथम दिवस कथा के माहात्म्य का वर्णन करते हुए साध्वी प्रियंका जी ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा विशुद्ध ज्ञान विग्रह एवं आध्यात्मिक रस वितरण की सार्वजनिक ह्रश्वयाऊ है। ये कथा व्यक्ति के अंदर भक्ति और ज्ञान का संचार करती है। कल कथा में पाण्डव चरित्र और भीष्म चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा। समस्त बादशाहपुर वासियों ने कथा में बढ चढक़र सहभागिता निभाई। कथा विश्राम पर इस्कॉन मंदिर से भी कुछ संतों ने कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। मुकेश जैलदार ने बताया कि 19 मार्च को फूलों की होली महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।