Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 25/06/2020 :22:23
12 अगस्त तक रेलवे टिकट बुकिंग पर लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी
 


इंडियन रेलवे ने नियमित ट्रेनों के लिए 14 अप्रैल या उससे पहले बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने की घोषणा की है. साथ ही इन टिकटों का पूरा रिफंड देने की बात कही है

नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) देश में कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों के पहिए भी थम गए थे. हालांकि बाद में कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और तमाम अन्य गाड़ियां भी पटरियों पर दौड़ाई गईं. लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर कहा है कि फिलहाल 12 अगस्त तक नियमित रूप से चलने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस, यात्री और उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी.

इसके साथ ही रेलवे बोर्ड ने यह भी तय किया है कि एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच इन गाड़ियों में यात्रा के लिए बुक किए सभी टिकट भी रद्द रहेंगे.



टिकटों पर मिलेगा पूरा रिफंड

इंडियन रेलवे ने नियमित ट्रेनों के लिए 14 अप्रैल या उससे पहले बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने की घोषणा की है. साथ ही इन टिकटों का पूरा रिफंड देने की बात कही है. रेलवे बोर्ड ने कहा, 'रेल मंत्रालय ने यह तय किया है कि नियमित ट्रेनों के लिए 14 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले बुक किए गए सभी ट्रेन टिकटों को रद्द कर दिया जाए. साथ ही इन टिकटों का पूरा रिफंड किया जाए.'
बता दें कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए रेलवे ने पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को पूरी तरह सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद 14 मई को रेलवे ने सभी पुराने रिजर्वेशन को रद्द कर दिया था. हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने हजारों की संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाया और लाखों प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाया. फिलहाल रेलवे सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है. इन ट्रेनों के लिए यात्री 120 दिन पहले टिकट बुक करवा सकते हैं. रेलवे द्वारा इन ट्रेनों में यात्रा के लिए के लिए कई प्रकार की गाइडलाइन भी जारी की गई है.






V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv